{"_id":"5e46dc078ebc3ee60d66c9ee","slug":"kosma-and-vidhuna-mainpuri-news-agr429507327","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह री सरकार! विधूना में दर्ज हो गए कोसमा हिनूद के ग्रामीणों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह री सरकार! विधूना में दर्ज हो गए कोसमा हिनूद के ग्रामीणों के नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। घिरोर की ग्राम पंचायत कोसमा हिनूद के कुछ ग्रामीणों ने अपने नाम विधूना में दर्ज करा लिए। शिकायत में जांच हुई तो मामला सही पाया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने मामले में कार्रवाई के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को आदेश जारी किया है।
डीपीआरओ से शिकायत की गई थी कुछ लोगों ने जमीन के पट्टे लेने के लिए कोसमा हिनूद के नाम विधूना के परिवार रजिस्टर में दर्ज करा लिए। मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने एडीपीआरओ रोहित कुमार को जांच के आदेश दिए थे। जांच हुई तो पता चला कि ग्राम पंचायत कोसमा हिनूद से ग्रामीणों के नाम काटे जा चुके हैं लेकिन विधूना में नाम दर्ज करने पर ग्रामीणों को आपत्ति है। ग्रामीणों का कहना है कि एक षड्यंत्र के तहत ये किया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत घिरोर को विधूना में खुली बैठक का आयोजन कराने के आदेश दिए हैं। अगर ग्रामीण खुली बैठक में इन नामों को शामिल करने के लिए संतुष्ट नहीं हैं तो इन नामों को विधूना के परिवार रजिस्टर से अलग किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि आदेश को एक सप्ताह बीतने के बाद भी अब तक बैठक का आयोजन नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
मामले में जांच के बाद विधूना में खुली बैठक आयोजित कराने के लिए एडीओ पंचायत को आदेश जारी किया गया है। जल्द ही बैठक कर इस प्रकरण को निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वामीदीन, डीपीआरओ।