फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Know The History Of Johari Bazar Agra

आगरा कथा: जौहरी बाजार में मुगल काल के दौर में बिकते थे हीरे-जवाहरात, जानिए इसका इतिहास

Fri, 26 Feb 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Know The History Of Johari Bazar Agra
आगरा का जौहरी बाजार - फोटो : अमर उजाला
जौहरी बाजार के नाम से लगता है कि यह हीरे-जवाहरात का बाजार है। मुगल काल में बिल्कुल ऐसा ही था। जौहरियों ने यहां दुकानें खोलीं और नाम पड़ गया जौहरी बाजार। जौहरी यहां इसलिए आए क्योंकि उस दौर में यह सबसे सुरक्षित इलाका समझा जाता था। किले और कोतवाली के बीच में यह बाजार बना था।
विज्ञापन


मुतामिद खां की किताब जहांगीरनामा में इसका उल्लेख है। इतिहासकार राज किशोर शर्मा राजे ने अपनी किताब तवारीख ए आगरा में भी इसका उल्लेख किया है। वह बताते हैं कि आज सेठ गली के पास जहां पोस्ट ऑफिस है, वहां मुगलों के वक्त में कोतवाली थी। जौहरी बाजार को बसाने में मुख्य भूमिका लौहारू वैश्य जाति के लोगों की रही।
विज्ञापन


आगरा कथा: लोहार गली में रहते थे लौहारू जाति के लोग, जानिए इसका इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग जिस स्थान पर बसे, उसे लुहार गली कहा गया। जौहरी बाजार के पास ही एक पतली सी गली है। इसमें मुगलकाल में सेठ-साहूकार रहा करते थे। इसका नाम सेठ गली पड़ गया। हालांकि अब यहां मिठाई और कागज की दुकानें हैं लेकिन नाम सेठ गली ही है।

अब यहां कई चीजों की दुकानें
वक्त के साथ जौहरी बाजार की तस्वीर बदलती चली गई। सराफ के लिए और भी बाजार बन गए। जौहरी वहां से चले गए। जौहरी बाजार नाम का रह गया। अब यहां कई चीजों की दुकानें हैं। कुल मिलाकर यह मिलाजुला बाजार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed