फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   knee placement

घुटना प्रत्यारोपण के बाद भी नहीं लचकेगी चाल

Sat, 24 Oct 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 24 Oct 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
knee placement
आपरेशन के बाद भी आपकी चाल में कोई लचक नहीं आएगी। चलना-फिरना भी सामान्य होगा। सॉफ्ट टिस्यू बैलेंसिंग (एसटीबी) तकनीकी से घुटना प्रत्यारोपण बेहद आसान हो गया है।
विज्ञापन

खास बात इसका संतुलन वास्तविक घुटने की तरह होगा। होटल जेपी पैलेस में शुरू हुई तीन दिवसीय ज्वाइंट एनुअल कांग्रेस के पहले दिन विशेषज्ञों ने इसके आपरेशन का लाइव प्रसारण किया।
विज्ञापन

आर्थोप्लास्टी सोसाइटी इन एशिया और इंडियन आर्थोप्लासटी एसोसिएशन (आईएओ) की वर्कशाप में पहले दिन घुटने और कूल्हे के आपरेशन पर चर्चा हुई। एसटीबी विधि में बैलेंसिंग चिप घुटने (कृत्रिम) का सटीक संतुलन बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के आधार पर हड्डी की छटाई की जाती है। आईएओ अध्यक्ष डा. एसकेएस मार्या ने बताया कि इस तकनीकी में कोबाल्ट क्रोमियम से तैयार घुटना लगाया जाता है, जो बेहद हल्का होता है।
एसटीबी तकनीकी से प्रत्यारोपित होने पर दोनों पैरों की लंबाई समान रहती है। चलने-फिरने में लचक नहीं रहती। वर्कशाप में डा. अनूप खेर, डा. एके गुप्ता, डा. राजीव गुप्ता, डा. मुकेश गोयल, डा. अर्पित गोयल आदि उपस्थित रहे।


ऊकड़ू मारकर भी बैठ सकेंगे लोग
अब ऐसी तकनीकी ईजाद की जा रही है, जिससे मरीज ऊकड़ू और पालथी मारकर बैठ सकेगा। सामान्य की तरह वजन भी उठाने की क्षमता होगी। आर्थोप्लास्टी सोसाइटी इन एशिया के अध्यक्ष प्रो. किम यंग हूं ने बताया कि भारत समेत एशिया भर के दिग्गज इसकी खोज में लगे हुए हैं। सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed