फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KN Govindacharya reached vrindavan with yamuna dharshan yatra in mathura

मथुरा: यमुना दर्शन यात्रा लेकर वृंदावन पहुंचे गोविंदाचार्य, बोले- तालिबान का बढ़ता प्रभाव भारत के लिए खतरा

Mon, 06 Sep 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Sep 2021 12:17 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक केएन गोविंदाचार्य ने 28 अगस्त को उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम सेयह यात्रा शुरू की है जो 15 सितंबर को प्रयागराज में समाप्त होगी। उन्होंने इस यात्रा को यमुना दर्शन यात्रा सह प्रकृति केंद्रित विकास का नाम दिया है। 

विज्ञापन
KN Govindacharya reached vrindavan with yamuna dharshan yatra in mathura
राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक केएन गोविंदाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व वक्ता केएन गोविंदाचार्य रविवार को वृंदावन के गीता आश्रम में पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि तालिबान का बढ़ता प्रभाव भारत के लिए खतरा है। तालिबान का यह बयान कि उसका अगला टारगेट कश्मीर होगा, इस पर भारत सरकार का विदेश मंत्रालय जरूर गंभीरता पर विचार कर रहा होगा। यह भी बोले कि प्रदेश में अगली योगी की ही सरकार बनेगी।

विज्ञापन


कहा कि वर्तमान हालातों में मित्र देशों से अच्छे संबंध बनाने की जरूरत है। चीन का तालिबान से नजदीकियां भी भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव गोविंदाचार्य अपनी 18 दिन की यात्रा के दौरान मथुरा-वृंदावन आए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की दोनों सरकारों में अच्छी मेहनत भी हो रही है। परिश्रम और पहल ये मोदी और योगी दोनों के स्वभाव में है। कहा कि बढ़ती महंगाई का समाधान तो जरूर निकलना चाहिए।
विज्ञापन


यात्रा का 15 को प्रयागराज में होगा समापन
गोविंदाचार्य ने बताया कि यमुना दर्शन यात्रा की शुरुआत 28 अगस्त को यमुनोत्री से शुरुआत होनी थी लेकिन वहां पर भूस्खलन और सड़क बह जाने के परिणाम स्वरूप यात्रा की शुरुआत विकास नगर में यमुना मंदिर पूजन से शुरू हुई और 18 दिन की इस यात्रा का 15 सितंबर को समापन प्रयागराज में होगा। महामंडलेश्वर डॉ. अवशेषानंद महाराज एवं डॉक्टर पहलाद सिंह, स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट मथुरा अलका उपमन्यु एडवोकेट, विवेक प्रिय आर्य, कपिल प्रताप सिंह, उर्वशी त्रिपाठी और अंकित त्रिपाठी शामिल रहीं। गोविंदाचार्य ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को देखने मथुरा के सिटी अस्पताल भी गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदाचार्य ने सूर्यकुंड पर किया पौधरोपण 
प्रसिद्ध चिंतक एवं विचारक केएन गोविंदाचार्य ने यमुना दर्शन यात्रा के दौरान सूर्यकुंड पर पौधरोपण किया। इसके बाद यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल के साथ सूर्यकुंड से लेकर तुलसीवन और गऊघाट तक भ्रमण किया और उसके बाद विश्राम घाट पर पूजन अर्चन कर नौका विहार किया। रविवार को केएन गोविंदाचार्य वृंदावन के साधु-संतों गोपेश बाबा आदि के साथ यमुना यात्रा के दौरान सूर्यकुंड पहुंचे। यमुना मिशन के प्रदीप बंसल, आचार्य देवेंद्र चैतन्य, साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी आदि थे। 

फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप: सरकारी इंतजाम नाकाफी, मेडिकल कॉलेज में 540 बच्चे भर्ती, कम पड़ गए बेड
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed