फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue outbreak in Firozabad News: shortage of beds in government hospitals firozabad

फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप: सरकारी इंतजाम नाकाफी, मेडिकल कॉलेज में 540 बच्चे भर्ती, कम पड़ गए बेड

Mon, 06 Sep 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Sep 2021 12:16 AM IST
सार

राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को भी आपाधापी की स्थिति रही। दोपहर तक 102 बाल रोगी नए अस्पताल में भर्ती किए हुए। नए मरीजों का आने का क्रम भी जारी है। यही हाल सौ शैय्या अस्पताल का है। सौ शैय्या अस्पताल और नवनिर्मित बिल्डिंग के वार्ड में 540 बालरोगी भर्ती हैं। 
 

विज्ञापन
Dengue outbreak in Firozabad News: shortage of beds in government hospitals firozabad
सौ शैय्या अस्पताल, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बढ़ाए जा रहे संसाधन भी मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण अब कम पड़ रहे हैं। सौ शैय्या अस्पताल में बेड फुल होने के बाद नवनिर्मित बिल्डिंग में 100 पलंग का वार्ड शुरू किया गया था। रविवार को दोपहर तक नया वार्ड भी मरीजों से भर हो गया। नए मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को वार्ड में पलंग बढ़ाने पड़े। सौ शैय्या अस्पताल और नवनिर्मित बिल्डिंग के वार्ड में 540 मरीज भर्ती हैं। 

विज्ञापन


डेंगू और बुखार प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के बाद भी इन इलाकों से मरीज कम नहीं हुए हैं। नए मोहल्लों में भी डेंगू और वायरल का असर पहुंच रहा है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में लिए गए 194 सैंपल में 115 मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। सिर्फ 79 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में आपाधापी की स्थिति 
रविवार को मेडिकल कॉलेज में आपाधापी की स्थिति रही। दोपहर तक 102 बाल रोगी नए अस्पताल में भर्ती किए हुए। नए मरीजों का आने का क्रम भी जारी है। सौ शैय्या अस्पताल में सुबह से ही आपाधापी की स्थिति बनी रही। तबियत खराब होने पर परिजन गोद में लेकर बच्चों को दौड़ते नजर आए। कोई दवा के लिए तो कोई प्लेटलेट्स का इंतजाम करने में भागदौड़ करता दिखा। अस्पताल में डाले गए अतिरिक्त पलंग और बेंच भी फुल हो गई हैं। एक पलंग पर दो-दो मरीज भी भर्ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि सौ शैय्या अस्पताल में करीब 540 मरीज भर्ती हैं। नए वार्ड में भी मरीज अधिक हो गए हैं। हम वार्ड की क्षमता को और बढ़वा रहे हैं। हमने नए स्टॉफ को भी ज्वाइन कराया है। ताकि कोई भी मरीज बिना इलाज के न रह जाए।

मुख्यमंत्री से लेकर उच्चाधिकारी तक आए, नहीं सुधरीं व्यवस्थाएं 
जिले में बिगड़ते हालात को देखते हुए सौ शैय्या अस्पताल में मुख्यमंत्री से लेकर प्रमुख सचिव, भारत सरकार और प्रदेश की विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम दौरा कर चुकी है। मगर किसी ने भी व्यवस्थाओं पर गौर नहीं किया है। मरीज भर्ती के लिए तीमारदारों को फाइल बनाकर गेट पर ही दे दी जाती है। 

तीमारदार पहली मंजिल से लेकर तीसरी मंजिल तक मरीज को गोद में उठाए दौड़ता रहता है। मरीज को इधर से उधर भेजा जाता है। सौ शैय्या अस्पताल के पास ही रिकॉर्ड नहीं है कि कौन सा बच्चा कहां भर्ती है। ऐसे में कई अभिभावक बेबस होकर रोते नजर आते हैं।

निजी अस्पताल में अब भर्ती नहीं कर रहे मरीज
शहर के प्रमुख अस्पताल भर्ती मरीजों की संख्या क्षमता से अधिक हो गई है। प्राइवेट अस्पताल नए मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे है। तीमारदार मरीज को आगरा, दिल्ली में इलाज कराने को दौड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed