फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kjL:k'.,

भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली को तरसा शहर

Fri, 21 Apr 2017 01:20 AM IST
भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली को तरसा शहर
भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली को तरसा शहर Updated Fri, 21 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
kjL:k'.,
‌बिजली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पीलीपोखर सब स्टेशन के बाद पॉवर ग्रिड से सप्लाई बाधित होने से शहर में बिजली संकट गहरा गया। भीषण गर्मी में लगभग 24 घंटे लोग बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई क्षेत्रों में तो 12 घंटे तक ब्लैक आउट रहा। गर्मी से बेहाल लोग टोरंट और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. कार्यालय पर फोन लगाते रहे लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।
गुरुवार दोपहर लगभग सवा बारह बजे शमसाबाद रोड स्थित पॉवर ग्रिड का ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गया। इससे पोषित शमसाबाद रोड स्थित 220 केवी और पीलीपोखर सब स्टेशन ठप हो गए। इनसे 132 केवी छावनी, मलपुरा, बोदला, ताज, भीमनगरी, ट्रांसयमुना, दयालबाग, एत्मादपुर सबस्टेशनों के बोदला, शाहगंज, सदर, सेवला, ताजगंज, कमला नगर, लॉयर्स कालोनी, खंदारी, विजय नगर सहित तमाम क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया। हालांकि आपस में जुड़े दूसरे सब स्टेशनों से आपूर्ति देने का प्रयास किया गया लेकिन भीषण गर्मी में लोगों को इससे राहत नहीं मिल पाई। शाम पांच बजे के बाद ही पॉवर ग्रिड से सप्लाई सुचारु हो सकी। इसके बाद भी रात लगभग 11 बजे तक तमाम क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार रात लगभग 11 बजे पीलीपोखर सब स्टेशन के 500 एमवीए ट्रांसफार्मर की एक सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) फुंक जाने से गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लि. (यूपीपीटीसीएल) के अधिकारी और कर्मचारी पूरी रात जूझते रहे। यह फॉल्ट ठीक हो पाया, तब तक पॉवर ग्रिड के ट्रांसफार्मर ने दगा दे दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सब स्टेशन छह घंटे से अधिक रहे बंद
बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर शमसाबाद, भीमनगरी और ताज सब स्टेशन पर रहा। तीनों सब स्टेशन दोपहर 12.35 बजे से शाम छह बजे तक बंद रहे। ऐसे में इनसे जुड़े क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिजली कटौती रही।
सिकंदरा सब स्टेशन
पॉवर ग्रिड से सप्लाई प्रभावित होने के बाद शहर के अधिकांश क्षेत्रों का लोड 220 केवी सब स्टेशन सिकंदरा पर आ गया। यहां औरैया लाइन से सप्लाई उपलब्ध होने के कारण शहर के विभिन्न 132 केवी सब स्टेशनों को थोड़े-थोड़े समय के लिए पोषित किया गया। हालांकि यह सब स्टेशन भी काफी देर तक बंद रहा। दोपहर 12.25 बजे से 1.19 बजे तक पूरी तरह से ठप रहा। इसके बाद थोड़ी बिजली मिली। दोपहर सवा दो बजे ही इस सबस्टेशन को बिजली मिल पाई।
टोरंट के नहीं उठे फोन
बिजली कटौती होने पर गर्मी से परेशान लोगों ने टोरंट के कस्टमर केयर नंबर पर स्थिति जाने को खूब फोन लगाए। लेकिन तमाम लोगों के फोन नहीं उठ सके। कई लोगों का तो काफी देर तक नंबर ही नहीं लगा। ऐसे में परेशान लोगों को यह जानकारी ही उपलब्ध नहीं हो पा रही थी कि बिजली आखिर कब आएगी।
यमुनापार में 12 घंटे ब्लैक आउट
बुधवार रात लगभग 11 बजे पीलीपोखर सब स्टेशन पर आई खराबी के साथ ही यमुनापार क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। यहां से जुड़े कई क्षेत्रों में गुरुवार 10 बजे के बाद थोड़ी बहुत बिजली मिलने लगी थी लेकिन यमुनापार को दोपहर 12 बजे के बाद ही बिजली मिल पाई। ऐसे में यहां के लोगों को पूरी रात गर्मी में गुजारनी पड़ी।
28 तक रहेगा बिजली संकट
पीलीपोखर सब स्टेशन के 315 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर को हटाकर इसकी वजह 500 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। यूपीपीटीसीएल अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य 28 अप्रैल तक पूरा हो पाएगा। तब तक बिजली की किल्लत रह सकती है। इसके बाद भरपूर बिजली मिलेगी।

पॉवर ग्रिड का ट्रांसफार्मर ट्रिप हो जाने के कारण कई सब स्टेशनों को पांच घंटे बिजली नहीं मिल पाई थी। देर शाम तक इसे दुरुस्त कर दिया गया है। फिलहाल बिजली की भरपूर सप्लाई दी जा रही है।

- विनय पाल सिंह, एसई, यूपीपीटीसीएल

ट्रांसमिशन से बिजली न मिल पाने के कारण शहर में समस्या रही। फिर भी तमाम क्षेत्रों को एक-दूसरे सब स्टेशनों से जोड़कर अधिक से अधिक बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
- भूपेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, टोरंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed