फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kitchen became a ball of fire Elderly mother kept burning alive inside helpless son kept screaming outside

आग का गोला बनी रसोई: अंदर जिंदा जलती रही बुजुर्ग मां, बाहर चीखते रहे बेबस बेटे; नहीं बचा पाए जान

Tue, 24 Sep 2024 11:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 11:26 AM IST
सार

घर में श्राद्ध के लिए खाना बनाने की तैयारी थी। बुजुर्ग मां खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर में आग लग गई। आग ने बुजुर्ग मां को बुरी तरह घेर लिया। चीख सुनकर उसके दोनों बेटे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी विकराल थी, कि वहां तक पहुंचना नामुमकिन था। बेबस बेटे चीखते रहे और बुजुर्ग मां की जिंदा जलकर मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Kitchen became a ball of fire Elderly mother kept burning alive inside helpless son kept screaming outside
जिंदा जलकर महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर स्थित फूलबाग में मंगलवार को घर में श्राद्ध पर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। रसोई से लपटें उठने लगीं। लपटों के बीच 55 वर्षीय शिवदेवी फंसकर जिंदा जल गईं। परिवार के लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने पानी डालकर आधा घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना सुबह तकरीबन 7:30 बजे की है। फूलबाग निवासी यशपाल सीएनजी पंप पर कार्यरत हैं। उनके दादा राजेंद्र सिंह का श्राद्ध था। खाना तैयार करने के लिए उनकी मां शिव देवी रसोई में गई थीं। वह खुद पत्नी आशा के साथ अपने कमरे में बैठे हुए थे।

विज्ञापन


 

यशपाल ने बताया कि मां के पैर में चोट लगी थी। ऑपरेशन हुआ था। इस कारण वह सहारे से ही चल पाती थीं। उन्होंने सब्जी काटने के बाद गैस चूल्हा जलाया। सिलिंडर ने आग पकड़ ली। उसमें लीकेज था। मां की चीखें सुनकर वह लोग दाैड़े। सिलिंडर में लगी आग ने पूरी रसोई को चपेट में ले लिया था। मां बाहर नहीं आ सकीं। परिवार के लोग बाल्टी में पानी भरकर लाए। चीखपुकार सुनकर काॅलोनी के लोग भी आ गए। आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। इस बीच दमकल भी पहुंच गई। तब तक शिवदेवी की माैत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सिलिंडर लेते समय लीकेज चेक करें

एफएसओ सागर गुप्ता ने बताया कि सिलिंडर में लीकेज हुआ था। इससे आग लगी थी। दमकल ने आग पर काबू पाया। जांच की जाएगी। लोग सिलिंडर लेते समय लीकेज जरूर चेक करें। नोजल पर पानी डालकर देख लें। अगर, बुलबुले निकलते हैं तो समझ जाएं कि लीकेज हो रहा है। ऐसे सिलिंडर को नहीं लेना चाहिए। सिलिंडर से गैस सप्लाई के लिए लगे पाइप को चेक करते रहें। अगर, चूहों से कुतर दिया है तो उसे तुरंत बदलवा दें। 

विज्ञापन

माचिस जलाते ही भड़की आग

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सिलिंडर में लीकेज का पता नहीं चला। माचिस जलाते ही, उसने आग पकड़ ली। शिवदेवी को बाहर आने का माैका नहीं मिला। पैर में चोट लगी होने से चल नहीं पाती थीं। गनीमत रही कि रसोई में रखे एक और सिलिंडर ने आग नहीं पकड़ी। उसमें कम गैस बताई गई है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

  • 3 माह पहले एत्माद्दौला में घर में सिलिंडर से आग लगने से दिव्यांग युवक की मौत हो गई थी।
  • जून, 2024 को शहीद नगर में आग लगने से गैस सिलिंडर फट गया था।
  • फरवरी, 2023 में बाईं का बाजार, सिकंदरा में शादी का खाना बनाते समय सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई थी। दो महिलाओं की जिंदा जलकर माैत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed