फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kishore Kumar Was Banned on Doordarshan and All India Radio for not Singing At Congress Rally

पुराने पन्नों से: इंदिरा गांधी के आगे नहीं झुके किशोर कुमार, गानों पर लगा दिया था बैन...फिर भी नहीं मानी हार

Mon, 06 May 2024 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संजीव सिंह, आगरा
संजीव सिंह, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 May 2024 02:07 PM IST
सार

ये बात है आम चुनाव 1977 की, जब किशोर कुमार और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बीच एक विवाद उत्पन्न हुआ। इस विवाद की मुख्य जड़ थी किशोर कुमार द्वारा कांग्रेस की रैली में गाने से इन्कार कर देना। 

 

विज्ञापन
Kishore Kumar Was Banned on Doordarshan and All India Radio for not Singing At Congress Rally
किशोर कुमार गानों पर लगा दिया था बैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी की रैली में गाने से इन्कार करना मशहूर गायक किशोर कुमार को भारी पड़ा था। दूरदर्शन और आकाशवाणी पर उनके गानों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया। 1977 में कांग्रेस शासन की ज्यादतियों की जांच के लिए शाह आयोग का गठन किया गया। आयोग के समक्ष बयान में पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री विद्याचरण शुक्ल ने इसके लिए खुद को जिम्मेदार माना।
विज्ञापन


 

29 अक्तूबर 1977 को अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, आपातकाल के दौरान सरकार के बीस सूत्री कार्यक्रम और इंदिरा की रैलियों में फिल्मी कलाकारों से भाग लेने के लिए कहा गया था। किशोर कुमार ने सेहत का हवाला देकर भाग लेने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह दिल के मरीज हैं और स्टेज पर गाना नहीं गा सकते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर कुमार के इन्कार पर कांग्रेस नेता नाराज हो गए। तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री विद्याचरण शुक्ल ने किशोर कुमार के गानों के प्रसारण पर रोक लगा दी। उन्होंने उस समय सूचना मंत्रालय के संयुक्त सचिव सीबी जैन ने आकाशवाणी और दूरदर्शन के महानिदेशकों से किशोर कुमार के गानों का प्रसारण रोकने के लिए कहा। 1977 में जनता पार्टी सरकार ने आपातकाल में कांग्रेस की ज्यादतियों की जांच के लिए शाह आयोग का गठन किया। शुक्ल ने आयोग के समक्ष अपने बयान में इस बात को स्वीकार किया और गलती के लिए खुद को जिम्मेदार माना। कहा कि उनके अधीन अधिकारियों की इसमें कोई गलती नहीं है।

 
विज्ञापन

शुक्ल ने आयोग के समक्ष कहा कि किशोर कुमार के मामले में अधिकारियों ने उनसे स्वीकृति ली थी। आयोग के समक्ष पेश विवरण में कहा गया कि मंत्रालय के अधिकारियों ने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर किशोर कुमार के गानों पर तीन महीनों तक प्रसारण रोकने का आदेश दिया। साथ ही उन सभी निर्माणाधीन फिल्मों पर भी पाबंदी लगा दी जिनमें  किशोर के गाने शामिल थे। दो ग्रामोफोन कंपनियों को भी उनके गाने बेचने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed