{"_id":"66ed2b4b9e57cc86c6003e29","slug":"kishore-accused-of-theft-of-rs-30-thousand-got-so-scared-jumped-into-river-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोर पर 30 हजार की चोरी का आरोप: इस कदर डर गया वो...नदी में लगा दी छलांग, नहीं लग सका सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर पर 30 हजार की चोरी का आरोप: इस कदर डर गया वो...नदी में लगा दी छलांग, नहीं लग सका सुराग
Fri, 20 Sep 2024 01:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:29 PM IST
सार
मैनपुरी में एक किशोर पर चोरी का आरोप लगा तो वो बुरी तरह डर गया। उसने नदी में छलांग लगा दी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोर की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
किशोर ने नदी में लगाई छलांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में चोरी का आरोप लगने से आहत एक किशोर काली नदी में कूद गया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम और बिछवां थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। किशोर की नदी में तलाश की जा रही है, लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी निवासी शीशराम का पुत्र ऊदल कुमार (15) बृहस्पतिवार की दोपहर भनऊ घाट के पास काली नदी पुल के पास पहुंचा। वह रेलिंग पकड़ कर पुल पर चढने लगा तो वहां आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने के लिए आवाज भी लगाई। लेकिन ऊदल ने अनसुना कर दिया और काली नदी में कूद गया। किशोर को नदी में कूदता देख वहां मौजूद लाेगों में अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद एसडीएम भोगांव अंंजली सिंह, सीओ सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊदल के पिता शीशराम भी अन्य परिजन के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया कि पुत्र पर गांव निवासी एक व्यक्ति ने 30 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। आरोप लगने के बाद पुत्र आहत था। मामले में पंचायत हुई तो 30 हजार रुपये भी वापस करा दिए गए थे। इसके बाद भी आरोपी पुत्र को परेशान कर रहे थे। परेशान होकर पुत्र दोपहर करीब एक बजे घर से निकल आया था। सीओ ने बताया कि नहर में तलाश की जा रही है।