फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kishni Gram Panchayat Arsara won by two votes in the counting of votes for Gaon Pradhan

Mainpuri: मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, हंगामा, महज दो वोटों से मिली प्रधानी

Fri, 05 Aug 2022 05:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 05:22 PM IST
सार

विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत अरसारा में प्रधान पद के लिए हुई मतगणना हंगामे के बीच हुई। गड़बड़ी का आरोप लगा, लेकिन अंत में महज दो वोटों से प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।

विज्ञापन
Kishni Gram Panchayat Arsara won by two votes in the counting of votes for Gaon Pradhan
तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में पंचायत उप चुनाव के तहत विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत अरसारा में प्रधान पद के लिए चार अगस्त को मतदान हुआ था। शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में मतों की गिनती कराई गई। दोपहर बाद निर्वाचन अधिकारी ने दो वोटों से अमित कुमार को विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र सौंपा। दूसरे पक्ष ने प्रशासन पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


प्रधान राजेश बाबू का जाति प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर उन्हें हटा दिया था। उप चुनाव में नौ प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। चार अगस्त को मतदान और शुक्रवार को किशनी ब्लॉक परिसर में मतों की गणना कराई गई। निर्वाचन अधिकारियों और प्रत्याशी व प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतों की गणना हुई। 
विज्ञापन


मतगणना में अमित कुमार ने प्रतिद्वंद्वी पुष्पेंद्र कुमार को दो वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की। अमित को 1046 वहीं पुष्पेंद्र को 1044 वोट मिले। गिरवर सिंह को 37 वोट मिले। चार प्रत्याशियों को एक-एक वोट और दो प्रत्याशियों को शून्य वोट मिले। दोपहर ढाई बजे निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह ने अमित कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान कर जीत की औपचारिक घोषणा कर दी। इस दौरान पूरा ब्लॉक परिसर छावनी में तब्दील रहा। एडीएम रामजी मिश्रा और एएसपी मधुबन कुमार सिंह, एसडीएम आरएन वर्मा और सीओ चंद्रकेश मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार हुई मतों की गणना 

सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हो गई जो लगभग 12 बजे के करीब पूरी हो गई। पुष्पेंद्र कुमार के अनुसार पहली बार की गिनती में वह पांच मतों से जीत रहा था। इसी के चलते काफी देर तक घोषणा नहीं हुई। बाद में दोबारा मतों की गिनती कराई गई। इसमें अमित कुमार के निरस्त वोटों को सही मानते हुए दो वोट से प्रशासन ने उसे विजेता घोषित कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। 

दिया गया जीत का प्रमाण पत्र 

किशनी निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान अरसारा के लिए नियमानुसार मतगणना कराई गई है। दो वोटों से अमित कुमार विजयी हुए हैं। उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया है। 
 

किस प्रत्याशी को कितने मिले मत 

-अमित कुमार-1046
-पुष्पेंद्र कुमार-1044
-गिरवर सिंह-37
-यशकरन सिंह-01
-श्याम सिंह-01
-संजीव कुमार-01
-सोनी देवी-01
-राजकिशोर-00
-सर्वेश कुमार-00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed