फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kishani vidhayak,kishani MLA,mainpuri kishani MLA,mainpuri MLA,samajwadi MLA,samajwadi party MLA,dhangar samaj,pal baghel samaj,brijesh katheriya

बृजेश कठेरिया निरस्त ही कराकर दिखाएं मेरा जाति प्रमाण पत्र : धनगर

Sat, 05 Jun 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
kishani vidhayak,kishani MLA,mainpuri kishani MLA,mainpuri MLA,samajwadi MLA,samajwadi  party MLA,dhangar samaj,pal baghel samaj,brijesh katheriya
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते बलवीर सिंह - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। धनगर जाति का फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में दूसरी बार बलवीर सिंह ने एक पत्र जारी करने के साथ ही पत्रकारों से वार्ता की। इसमें उन्होंने विधायक किशनी को चेतावनी दी कि वे उनका प्रमाण पत्र निरस्त कराकर दिखाएं। इस दौरान उन्होंने सपा को पाल समाज का शोषण करने के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

गांव जसरऊ निवासी बलवीर सिंह के खिलाफ धनगर जाति का फर्जी प्रमाण पत्र जारी कराने की शिकायत की गई थी। ये शिकायत विधायक किशनी बृजेश कठेरिया ने की थी। इसे लेकर प्रशासन भी कोई निर्णय नहीं ले पा रहा है। मामले में शनिवार को बलवीर सिंह ने दूसरी बार पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पाल समाज का शोषण किया गया। उन्होंने कहा कि विधायक किशनी को चेतावनी दी कि वे उनका जाति प्रमाण पत्र निरस्त कराकर दिखाएं। इतना ही नहीं उन्होंने विधायक किशनी द्वारा मामले में एसडीएम और तहसीलदार पर दबाव डालकर फर्जी रिपोर्ट लगाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने किशनी विधायक को संविधान की जानकारी न होने और शासनादेश की परिभाषा न पता होने का हवाला दिया। इस दौरान मुनींद्र सिंह धनगर, उदय सिंह, रविंद्र सिंह, आशाराम धनगर, राजेंद्र सिंह, बजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed