{"_id":"6522ae134c2b12859705d1c4","slug":"kisan-union-will-organize-camp-at-block-level-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-5625-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किसान यूनियन ब्लॉक स्तर पर लगाएगी शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किसान यूनियन ब्लॉक स्तर पर लगाएगी शिविर
विज्ञापन
किसान यूनियन ब्लॉक स्तर पर लगाएगी शिविर
समस्याओं का समाधान नहीं होने पर करेगी आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की रविवार को कुरावली में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवंबर महीने से ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। किसान यूनियन किसानों को एकजुट करके समस्याओं का समाधान कराने के लिए आंदोलन करेगी।
प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार को पीड़ित किसानों को मुआवजा देना चाहिए। किसानों के फसल में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। भाजपा सरकार चुनाव के समय किए गए वादों से मुकर रही है। ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर किसानों को जागरूक करके आंदोलन शुरू किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। चुनाव के समय भाजपा द्वारा किसानों से किए गए वादे सरकार बनने पर पूरे नहीं किए जा रहे हैं। किसानों के साथ भाजपा सरकार भी छलावा कर रही है। राधेश्याम शाक्य, ओमवीर यादव, राजा ठाकुर, रामप्रकाश, मुकेश यादव, प्यारेलाल, बेंचेलाल राजपूत, सुनील राजपूत, रमेश यादव, जिलेदार मौजूद रहे।