फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kisan Samman Nidhi help desks formed for farmers in mainpuri

Mainpuri: खाते में नहीं आई किसान सम्मान निधि की किस्त, तो इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

Tue, 18 Oct 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 12:04 AM IST
सार

किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 3.20 लाख किसानों को 11वीं किस्त और 2.10 लाख किसानों को 12वीं किस्त मिली है। कई ऐसे किसान हैं, जिनके खातों में धनराशि नहीं आई है। वे हेल्प डेस्क पर संबंधित समस्या की शिकायत कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi help desks formed for farmers in mainpuri
उप कृषि निदेशक कार्यालय मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों के लिए राहत भरी खबर है। उनकी शिकायतें सुनने के लिए शासन के आदेश पर जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। ये हेल्प डेस्क किसानों की शिकायतों को दर्ज कर उनकी जांच के बाद निस्तारित करेंगी। इसकी मॉनीटरिंग खुद उप कृषि निदेशक करेंगे। 

विज्ञापन


जिले में किसान सम्मान निधि में साढ़े तीन लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। लेकिन इनमें से 3.20 लाख किसानों को 11वीं किस्त और 2.10 लाख किसानों को 12वीं किस्त मिली है। वर्तमान में प्रधनमंत्री किसान सम्मान निधि में भूमि की मैपिंग की जा रही है। ऐसे में कई किसानों की भूमि नहीं मिल रही है तो किसी का नाम मैच नहीं कर रहा है। इससे कृषि विभाग और राजस्व विभाग को भी समस्या आ रही है।  

विज्ञापन

तहसील और ब्लॉक स्तर पर बनाई गईं हेल्प डेस्क 

इन समस्याओं का समाधान करने के लिए शासन ने हेल्प डेस्क स्थापित करने के आदेश दिए थे। इसी के तहत जिला स्तर के साथ ही सभी छह तहसील और नौ ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। ये हेल्पडेस्क सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक संचालित रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए दो अलग-अलग पालियों  में दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही ब्लॉक स्तरीय प्रत्येक हेल्पडेस्क पर एक नोडल के रूप में सहायक विकास अधिकारी कृषि को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फोन पर आने वाली सभी शिकायतों को एक प्रारूप पर दर्ज कर उनके निस्तारण के लिए काम किया जाएगा। 

प्रत्येक दिन की कुल शिकायतों की मॉनीटरिंग उप कृषि निदेशक डीवी सिंह करेंगे। अगर आपकी भी किसान सम्मान निधि रुक गई है या फिर अन्य कोई समस्या है तो आप भी अपने ब्लॉक या तहसील से संबंधित हेल्पडेस्क पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 

हेल्प डेस्क और मोबाइल नंबर
जिला स्तरीय हेल्पडेस्क का नंबर
उप कृषि निदेशक कार्यालय, 6396925340

तहसील स्तरीय हेल्पडेस्क का नंबर 

  • मैनपुरी, 8879836158
  • घिरोर, 8218007139
  • कुरावली, 9012492989
  • किशनी, 8273513165
  • भोगांव, 9568073298

ब्लॉक स्तरीय हेल्पडेस्क के नंबर

  • मैनपुरी, 959303765
  • घिरोर, 7669718182
  • कुरावली, 9411416100
  • करहल, 9412391287
  • बरनाहल, 9719024674
  • बेवर, 8923973347
  • सुल्तानगंज, 9719538095
  • किशनी, 9719262830
  • जागीर, 8726528081

उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर जिला,  तहसील और ब्लॉक स्तर पर हेल्पडेस्क बनाई गई हैं। कोई भी किसान जिसके सम्मान निधि के आवेदन में कोई त्रुटि है या भूमि की मैपिंग नहीं हुई है संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed