फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kisan Mela: Farmers were taught about natural farming

किसान मेला: किसानों को प्राकृतिक खेती की दी गई सीख

Mon, 29 Dec 2025 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mela: Farmers were taught about natural farming
बटेश्वर में  किसान मेले की तस्वीरें
बाह। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बटेश्वर में शुरू हुए 4 दिवसीय किसान मेले एवं मिलेट्स महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि रहीं बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने कृषि, वन, पशुपालन आदि विभागों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। किसानों को प्राकृतिक खेती की सीख दी गई।
विज्ञापन




स्टाल लगाने वालों को सम्मानित कर किसान गिर्राज सिंह को कृषि यंत्र की चाबी सौंपी। उन्होंने अटलजी को याद कर कहा कि उनकी विरासत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाया है। योगी सरकार में प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि बढ़ी है। अटलजी के नाम पर बटेश्वर को कृषि मेले की सौगात देने के लिए कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का आभार जताया। मेले में उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार और जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया। मौके पर सलीम खां, भूपेंद्र शर्मा, गिरीश कुमार, रिंकू सक्सेना, शलभ सिसौदिया, अनिरुद्ध माधव, सच्चिदानंद दुबे, सर्वेश कुमार, डॉ. राजेश पाराशर, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, भाजपा के जिलामंत्री मानवेंद्र सिंह राठौड, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, बीडीओ नीरज तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed