{"_id":"5da75ab88ebc3e93b0397deb","slug":"kisan-day-in-kasganj-agriculture-kasganj-news-agr4109788178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय बढ़ाने के लिए किसान व्यवसायिक खेती पर भी ध्यान दें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय बढ़ाने के लिए किसान व्यवसायिक खेती पर भी ध्यान दें : डीएम
विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट में किसान दिवस में किसानों की समस्या सुनते डीएम सीपी सिंह
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। डीएम सीपी सिंह नेे कहा कि किसान अन्नदाता हैं, अपनी आय बढ़ाने के लिए धान, गेहूं, मक्का की परंपरागत खेती के अलावा लहसुन, चिकोरी, औषधियों, बागवानी व अन्य व्यवसायिक खेती करने, दुधारू पशु पालने और पौधरोपण करने पर भी किसान ध्यान दें।
डीएम बुधवार को आयोजित किसान दिवस पर कलक्ट्रेट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2 लाख 31 हजार किसान पंजीकृत हैं। शीघ्र ही उन्हें अगली किस्त भेज दी जाएगी। गन्ना किसानों के बकाये का 31 अक्तूबर तक 38.50 करोड़ रुपये का भुगतान मिल से किया जाएगा।
शेष 7 करोड़ का भी जल्द ही भुगतान हो जाएगा। किसान धान और मक्का को सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचकर अपनी फसल का मूल्य प्राप्त करें। मंडी में तौल में कटौती की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। दो नई गोशालाएं पटियाली और गंजडुंडवारा में बनाई जाएंगी। किसान बीमा योजना का लाभ उठाएं। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने कहा कि किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाएं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि किसान खेतों में पुआल व फसल अवशेष न जलाएं अन्यथा जुर्माना देना पड़ेगा। वहीं बताया न्याय पंचायत स्तर पर 21 अक्तूबर से किसान पाठशालाएं आयोजित होंगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि मुंह पका व खुरपका रोग की रोकथाम के लिए पशुओं का टीका करण कराया जा रहा है। इस दौरान संबंधित अधिकारी व किसान मौजूद रहे।