फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kisan Andolan Today Latest News: police alert over farmers protest in firozabad

Kisan Andolan: फिरोजाबाद में पुलिस अलर्ट, किसान और सपा नेताओं पर नजर

Mon, 14 Dec 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: police alert over farmers protest in firozabad
सपा नेताओं को किसान यात्रा निकालने से रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

14 दिसंबर को किसानों के आंदोलन को देखते हुए फिरोजाबाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी किसानों के साथ आंदोलन में कदमताल का एलान कर दिया है। रविवार को सपा नेताओं द्वारा किसान संदेश यात्रा निकाले जाने की सूचना पर पुलिस उनकी घेराबंदी में जुट गई। सपा नेताओं के आवास पर पुलिस ने सुबह से डेरा डाल दिया। 

विज्ञापन


समाजवादी युवजन सभा (सयुस) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को गणेश नगर स्थित आवास से निकलने पर रोका गया। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर मटसेना पहुंच गए। उधर, सपा एमएलसी दिलीप यादव ने दीदामई क्षेत्र में किसानों और मजदूरों के साथ पंचायत की। 
विज्ञापन



किसान आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की आशंका पर पुलिस की नजर सपा नेताओं पर है। सोमवार किसान संगठनों के आंदोलन में साथ देने का एलान सपा ने किया है। इसके साथ ही सपा नेता प्रतिदिन किसान संदेश यात्रा भी निकाल रहे हैं। रविवार को सुबह ही सयुस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी संजय यादव के गणेश नगर स्थित आवास पर फोर्स पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन

सपा नेता संजय यादव सुबह मार्निंग वॉक के बहाने घर से निकले और जैन नगर होते हुए रानीपुरा पहुंच गए। यहां से पुलिस को चकमा देकर मटसेना गांव में पहुंच गए। यहां से किसान संदेश यात्रा निकालने की तैयारी की गई थी। मटसेना पुलिस ने भी रैली में शामिल होने वाले सपा कार्यकर्ताओं के आवास पर घेराबंदी की। मटसेना में काफी मात्रा फोर्स पहुंच गई। 

सपा नेता समर्थकों के साथ बाइक छोड़ कर पैदल किसान यात्रा लेकर निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक किया। सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सपा नेता नेम सिंह यादव, प्रधान केवी यादव, कमलेश यादव, देवेंद्र गुर्जर, लोहिया वाहिनी के दिलीप सिंह यादव, मोहित शर्मा आदित मौजूद रहे। 

सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव नई आबादी के क्षेत्र दीदामई में पहुंचे। पुलिस फोर्स सुबह सपा एमएलसी के नगला भाऊ स्थित आवास पर पहुंची लेकिन तब तक वह आवास से निकल गए थे। डॉ. दिलीप ने किसानों और मजदूरों की पंचायत में कहा कि कृषि कानून के विरोध में 14 दिसंबर को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना है। सरकार को कृषि कानून वापस लेना ही पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed