फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kisan Andolan In Mathura Chairman Of UP Cooperative Bank Convoy Stoped By Farmers In Mathura

यूपी: कृषि कानून वापस लेने की आवाज बुलंद, मथुरा में कॉआपरेटिव बैंक के चेयरमैन का काफिला घेरकर हंगामा

Fri, 19 Mar 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Mar 2021 12:18 AM IST
सार

  • कृषि कानून वापस लेने की आवाज बुलंद
  • किसानों ने की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
Kisan Andolan In Mathura Chairman Of UP Cooperative Bank Convoy Stoped By Farmers In Mathura
a

विस्तार

मथुरा जनपद में किसान आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश कॉआपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह का बलदेव में किसानों ने घेराव करते हुए कृषि कानून वापस कराने की आवाज बुलंद की। करीब आधे घंटे तक चौधरी तेजवीर सिंह किसानों के बीच घिरे रहे। किसानों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। बलदेव पुलिस के पहुंचने के बाद ही किसान हट सके। इसके बाद चेयरमैन पटलौनी में किसान चौपाल में शामिल होने के लिए गए।
विज्ञापन


कृषि कानून के खिलाफ किसानों में हो रहे आक्रोश को थामने के लिए भाजपा ने किसान चौपाल लगानी शुरू की है। जनपद में जगह-जगह चल रही किसान चौपालों को भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर यूपी कॉआपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह बलदेव विधानसभा के गांव पटलौनी में किसान चौपाल को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में गांव किलौनी के पास उनके काफिले को किसानों ने रोक लिया। घेराव करते हुए किसान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि कानून को वापस लेने की आवाज बुलंद कर रहे थे।
विज्ञापन


आगरा में कोरोना: तीन नए मामले सामने आने से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे तक किसानों को समझाते रहे चेयरमैन की एक भी बात किसान ने नहीं सुनी। चेयरमैन के घेराव की सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने किसानों को अलग किया तो चेयरमैन का काफिला पटलौनी के लिए रवाना हो सका। चेयरमैन ने पटलौनी में पंचायत लगाकर किसानों को कृषि कानून के फायदे गिनाए। भाजपा नेताओं को कृषि कानून को लेकर यह पहला विरोध नहीं झेलना पड़ा। कुछ दिन पूर्व गोवर्धन के भाजपा विधायक कारिंदा सिंह को भी गोवर्धन विधानसभा के गांव सोन में विरोध झेलना पड़ा था और उनके खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed