{"_id":"5fe37b188ebc3e3d990cac49","slug":"kisaan-diwas-mainpuri-news-agr4733043139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी मंत्री के आवास पर कांग्रेसी नहीं कर सके प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी मंत्री के आवास पर कांग्रेसी नहीं कर सके प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रदेशीय आह्वान पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता आबकारी मंत्री के आवास पर प्रदर्शन नहीं कर सके। कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वहीं पर रोक दिया। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य केे नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री को संबोधित ज्ञापन इंस्पेक्टर कोतवाली को दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के आवास पर प्रदर्शन करने के लिए जाने की तैयार कर रहे थे। तभी इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यालय से बाहर जाने से रोक दिया।
जिलाध्यक्ष ने आबकारी मंत्री को संबोधित ज्ञापन इंस्पेक्टर कोतवाली को देकर थाली बजाकर विरोध भी जताया। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा नए कृषि कानून में पूंजीपति, किसानों का शोषण करेंगे। लाखों मंडी मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। देश के अन्नदाता किसानों के समर्थन में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रही है। सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रहेगा। केंद्र सरकार को किसान विरोधी कानून वापस लेने चाहिए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, किशन बहादुर उपाध्याय, चंद्रप्रकाश दुबे, राजवीर सिंह चौहान, धीरज श्रीवास्तव, इरफान हुसैन, कैलाश उपाध्याय, मोहित कठेरिया, फरीद अली, शब्बो बेगम, सर्वेश राजपूत, वीरेंद्र शाक्य मौजूद रहे।