फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kisaan andolan

किसानों के हित में निर्णय ले रही है भारत सरकार- श्रीकांत शर्मा

Sun, 13 Dec 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
kisaan andolan
कासगंज। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि किसानों को आंदोलन के समय में सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि किसान आंदोलन के बीच में तमाम नक्सलवादी तत्व और अलगाववादी लोग जुड़ गए हैं। जिनके पोस्टर सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है। किसानों के हित में सरकार निर्णय ले रही है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री यहां आरएसएस और भाजपा ब्रज क्षेत्र की समन्वय बैठक में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने बैठक में हुई बातचीत पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है। पिछली सरकारों में प्रदेश में बिजली की समस्या बनी रहती थी लेकिन आज यह समस्या नहीं है। हमारी सरकार ने जिला मुख्यालय पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछली सरकारों के मुकाबले योगी सरकार विकास कार्यों में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में इसका लाभ भाजपा को मिलेगा। जनता स्वयं भाजपा के कार्यों की सराहना करती है। ऊर्जा मंत्री के समक्ष कुछ लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। जिनके समाधान के बारे में उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed