फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kirtan Darbar organized on the occasion of Prakash Utsav of Baba Deep Singh

Agra News: बाबा दीप सिंह के प्रकाश उत्सव पर सजा कीर्तन दरबार

Thu, 29 Jan 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar organized on the occasion of Prakash Utsav of Baba Deep Singh
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार विभव नगर में अमर शहीद बाबा दीप सिंह का प्रकाश उत्सव बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कीर्तन दरबार में भारी संख्या में संगत उमड़ी। जो बोले सो निहाल के जयकारों और गुरबाणी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

कीर्तन दरबार में रुद्रपुर से आए रागी भाई सोहन सिंह ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। उन्होंने बाबा दीप सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह महान योद्धा और संत थे। हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने धर्म और आस्था के लिए युद्ध किया और सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। अरदास और हुकमनामा के बाद अटूट लंगर हुआ। संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रधान हरपाल सिंह, मलकीत सिंह, गुरिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय, कृपाल सिंह, ज्ञानी मंशा सिंह, जसविंदर सिंह भी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed