फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'King' can return it to the dire straits Ramdev

‘राजा’ के दुर्दिनों को फेर सकते हैं बाबा रामदेव

Mon, 06 Apr 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 06 Apr 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
 बंपर पैदावार से फिंकने और सड़ने की कगार पर आए सब्जियों के राजा आलू के दुर्दिनों को कोई फेर सकता है तो वह फूड प्रोसेसिंग है। इसके लिए बाबा रामदेव से आगरा में फूड पार्क या उद्योग लगाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय पेशकश करने वाला है। रविवार को आगरा आईं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री निरंजना ज्योति ने रामदेव के पतंजलि संस्थान के जरिए उद्योग लगाने का सुझाव ताजनगरी के उद्यमियों को दिया।
विज्ञापन

नेशनल चेंबर अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। चेंबर अध्यक्ष ने राज्यमंत्री से आगरा में आलू के लिए खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने उद्यमियों से कहा कि वे दिल्ली आएं और उद्योगों को लगाने के लिए सब्सिडी की जानकारी लें। उद्यमियों के आग्रह पर मंत्री ने कहा कि उनके मंत्रालय के अफसर आगरा में अगले माह आकर पूरी जानकारी देेंगे। उन्होंने केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में फूड प्रोसेसिंग के कुटीर उद्योग की जानकारी देते हुए उस मॉडल को आगरा में अपनाने का आह्वान किया। सब्जियों, फलों को खराब होने से बचाने और फूड प्रोसेसिंग के लिए हर सुपरफास्ट ट्रेन में एक रेफ्रिजरेटेड बोगी लगाने की जानकारी दी। बैठक में विधायक जगन प्रसाद गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक राणा, डा. रंजना बंसल, राजेश गोयल, राकेश गर्ग, डा. सुदर्शन सिंघल, संजय गोयल, प्रमोद गर्ग, मुकेश गर्ग, वाई के गुप्ता, प्रमोद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यूपी में आने से डरते हैं उद्योगपति
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के निवास पर पहुंची निरंजना ज्योति ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देशभर में 17 फूड पार्क हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने कोई उद्योगपति आना ही नहीं चाहता। खराब कानून व्यवस्था के खौफ से उद्यमी तमाम सब्सिडी के बाद भी यहां आने को तैयार नहीं। वहीं साध्वी का स्वागत डा. कठेरिया, उनकी पत्नी मृदुला कठेरिया, अनिल चौधरी, शरद चौहान के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउस में आडवाणी की मौजूदगी से हौंसला
आडवाणी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में किनारे करने की खबरों पर निरंजना ज्योति ने कहा कि वह ऐसी शख्सियत हैं कि हाउस में उनकी मौजूदगी ही हमें हौसला और मार्गदर्शन देती है। उनके बोले बगैर ही पार्टीजनों को उनका आशीर्वाद है।


किसानों की मदद तब, राज्य सरकार ब्योरा भेजे जब
वृंदावन। केंद्रीय राज्यमंत्री निरंजना ज्योति ने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मदद को तैयार है, लेकिन राज्य सरकार पहले नुकसान का ब्यौरा तो भेजे। सूबे की सरकार ने सूखे का मुआवजा ही नहीं बांटा तो अभी ओला, बारिश का ब्यौरा ही नहीं तैयार कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed