फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   killing of farmer in agra

आगराः घर में सो रहे किसान की बेल्ट से गला दबाकर हत्या

Sun, 18 Feb 2018 08:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 18 Feb 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
killing of farmer in agra
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला के गढ़ी हुसैनी में शनिवार रात को किसान की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप रिश्तेदार युवक पर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गढ़ी हुसैनी, प्रकाश नगर निवासी अमीर चंद्र (45) पुत्र स्व. रामजीत खेत में बने घर में अपनी बहन प्रेमवती (50) के साथ रहता था। प्रेमवती नेत्रहीन है। उसकी शादी हुई थी। मगर, पति से अलग रह रही है। 
विज्ञापन


इस कारण वह भाई के साथ रह रही थी। रविवार सुबह अमीर चंद्र को उसकी भाभी पूरन देवी खाना देने पहुंची थी। कमरे में अमीर चंद्र मृत पड़ा हुआ था। बेल्ट और बीयर की केन भी पास पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

killing of farmer in agra
मृतक - फोटो : अमर उजाला
बगल के कमरे में प्रेमवती थी। उसने बताया कि शनिवार रात 11 बजे रिश्तेदार डंबर सिंह आया था। उसने भाई की पिटाई लगाई। उसने शोरशराबा सुना था। डर के कारण बाहर निकलकर नहीं गई। रात होने की वजह से बाहर नहीं गई। 

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर थाना एत्माददौला ने बताया कि बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक के भाई सुंदर सिंह ने डंबर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

डंबर सिंह मथुरा के थाना मुगर्रा का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। हत्या के पीछे का कारण पता किया जा रहा है। अमीर चंद्र की 15 साल पहले शादी हुई थी। मगर, कुछ साल बाद ही पत्नी छोड़कर चली गई। 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले मथुरा में आरोपी से अमीर चंद्र का विवाद हुआ था। हालांकि तब घर के लोगों ने मामले में पंचायत की थी। तब विवाद शांत हो गया था। इसकी पुलिस से भी शिकायत नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed