{"_id":"65a1906c2bd03082630a9894","slug":"killing-a-child-by-hitting-him-on-the-head-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-9816-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिर पर प्रहार कर बालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिर पर प्रहार कर बालक की हत्या
Sat, 13 Jan 2024 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र स्थित नदरई में एक बालक की बृहस्पतिवार की देर सायं अज्ञात हत्यारों ने सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी। बालक का शव गांव में ही एक अधबने मकान की टूटी हुई सीढिय़ों पर पड़ा मिला। इस मामले में किशोर के बाबा ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।नदरई निवासी हिमांशु (13) पुत्र धर्मवीर उर्फ बंटू की बृहस्पतिवार को देर शाम सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। हिमांशु के बाबा ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सायं करीब 6:30 बजे बालक गली में खेलने के लिए गया था। इस बीच वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया। उसका कहीं पता नहीं चला।
इस दौरान गांव के ही एक अन्य बालक पिस्सू व मनीष ने परिवार वालों को बताया कि रात्रि 9:45 बजे हिमांशु का खून से लथपथ शव नदरई आर्यावर्त बैंक के पास एक अधबने मकान में टूटी सीढि़यों पर पड़ा है। यह सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वैड को घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बाबा ओमप्रकाश की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।