{"_id":"63e86338c52636e9c90be960","slug":"killed-the-young-man-and-threw-him-in-field-agra-crime-news-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: युवक की हत्या कर खेत में फेंका, इस हालत में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: युवक की हत्या कर खेत में फेंका, इस हालत में मिली लाश
Sun, 12 Feb 2023 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 12 Feb 2023 09:25 AM IST
सार
युवक दो दिन से घर से लापता था। सरसों के खेत में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा के गांव कलवारी में रहने वाले नरेंद्र (24) की हत्या कर दी गई। वह नौ फरवरी की शाम से लापता थे। शनिवार सुबह गांव अमरपुरा स्थित सरसों के खेत में शव मिला। चेहरे, गले, हाथ और पैर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस को आशंका है कि किसी जानकार ने उसे बुलाकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। हत्या के पीछे विवाद हो सकता है।
नरेंद्र मजदूरी करता था। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह 9 फरवरी की शाम को काम करने के बाद घर आया। शाम 7 बजे नरेंद्र पिता दिनेश से काम की वजह से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकल गया। इसके बाद लौटा नहीं। रात करीब 10 बजे पिता ने उसके मोबाइल पर काॅल किया। मगर, किसी व्यक्ति ने उठाया। गलत नंबर मिला दिया है, कहकर काट दिया। उन्होंने दोबारा नंबर मिलाया तो फोन स्विच ऑफ हो गया।
इसके बाद परिजन ने कई परिचित और रिश्तेदारों को काॅल करके पूछा। मगर, नरेंद्र कहीं नहीं पहुंचा था। पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार की सुबह बोदला-बिचपुरी मार्गं पर गांव अमरपुरा के पास सरसों के खेत में नरेंद्र का शव मिला। इस पर परिजन और पुलिस पहुंच गए। शरीर की स्थिति वह हालात देखकर परिजन ने हत्या का शक जताया। फॉरेंसिक टीम ने भी अपने तरीके से साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिला सिपाही ने Instagram पर बनाई ऐसी रील, तेजी से हुई वायरल, अधिकारियों ने देखते ही कर दिया लाइन हाजिर
घटनास्थल के पास ही एक शराब का ठेका है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि ठेके पर सुबह से लेकर शाम तक शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है। आसपास ठेल पर भी लोग रहते हैं। स्थानीय लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। युवक आपस में झगड़ते हैं। कई बार मारपीट तक हो जाती है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि कहीं नरेंद्र का शराब पीने आए किसी शख्स से विवाद तो नहीं हुआ।