फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidney patient tries self-immolation in firozabad

फिरोजाबाद : बीमार युवती ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग, हालत गंभीर, आगरा रेफर

Tue, 01 Sep 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Sep 2020 12:02 AM IST
सार

  • पीड़िता ने भाभी पर प्रताड़ित करने और गाली गलौज करने का लगाया आरोप, बोली- आग लगाने के किया मजबूर

विज्ञापन
Kidney patient tries self-immolation in firozabad
पीड़िता (सांकेतिर तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के नई बस्ती में एक युवती ने सोमवार को सुबह मकान की ऊपरी मंजिल पर जाकर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। युवती गंभीर रूप से जल गई। उसे आगरा रेफर किया गया है। युवती की किडनी खराब है, उसका इलाज चल रहा है। युवती का आरोप है कि उसकी भाभी उसे परेशान करती है। उसके साथ गाली-गलौज करती है। इससे मजबूर होकर उसने आग लगा ली।

विज्ञापन

 
थाना दक्षिण के नई बस्ती निवासी पूजा राठौर (23) पुत्री भूरी सिंह राठौर सोमवार को सुबह भाभी सपना से विवाद होने के बाद मकान के ऊपरी मंजिल में चली गई। उसने कमरे में अपने उपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। शरीर में आग के लगने के बाद शोर मचाया तो छोटा भाई सचिन और परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे। 
विज्ञापन



उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया तो लेकिन पूजा काफी जल चुकी थी। किसी तरह आग बुझाने के बाद परिजन युवती को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। चिकित्सक ने युवती का उपचार देने के साथ ही थाना पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने लगाया यह आरोप

पीड़िता ने बताया कि उसकी भाभी सपना उसे आए दिन झगड़ा करती है। गाली देती है। उसका इलाज नहीं होने दे रही। इसके कारण वो आग लगाने को मजबूर हो गई। परिजनों ने बताया कि पूजा की किडनी खराब होने के कारण उसका पिछले चार वर्षों से एम्स दिल्ली से उपचार चल रहा है। 

बीमारी के कारण पूजा काफी परेशान रहती है। युवती के उपचार कराने को लेकर भी आए दिन विवाद होता ही रहता था। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण श्याम सिंह ने कहा कि नई बस्ती में एक युवती ने आग लगा ली है। मजिस्ट्रेटी बयान में युवती ने क्या कहा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 

बीमार रहने के कारण नहीं की थी शादी 

भूरी सिंह की तीन बेटियों में पूजा दूसरे नंबर की है। बड़ी बेटी सरिता एवं छोटी बेटी जूली की शादी हो चुकी है। बड़े बेटा अजय की भी शादी कर दी थी। लेकिन पूजा की बीमारी के कारण उसकी शादी नहीं की थी। पूजा का उपचार एम्स दिल्ली से चल रहा है। पूजा के पिता भूरी सिंह की मौत 13 साल पहले हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed