{"_id":"e75dec1e92347e84a6da7da730363dfe","slug":"kidney-getting-worse-by-the-lack-of-toilet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय की कमी से खराब हो रही किडनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय की कमी से खराब हो रही किडनी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Fri, 05 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकर चौंकेेंगे जरूर कि शौचालय की कमी या फिर इनका दूषित होना भी किडनी रोग के लिए जिम्मेदार है। ऐसा होने से किडनी संबंधी रोग का खतरा 20-30 फीसदी खतरा बढ़ जाता है। चिकित्सक खुद इसकी तस्दीक कर रहे हैं। दुनिया के 12 फीसदी किडनी संबंधी रोगों के मरीज भारत में है। इसका एक कारण शौचालय की कमी और इनका दूषित होना है। इंटरनेशनल सेप्सिस फोरम और इंडियन सोसाइटी आफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन की ‘क्रिटिकेयर-2016’ में विशेषज्ञों ने जानकारी दी। पांच दिवसीय कांफ्रेंस के दूसरे दिन होटल जेपी पैलेस, होटल करन प्लाजा, होटल अमर और होटल पुष्पविला में 12 वर्कशाप हुईं। होटल जेपी में डा. रवि कुमार बताते हैं कि भारत में शौचालय की कमी है। सभ्य लोग खुले में जाने से बचते हैं। घंटों मूत्र रोके रहने को मजबूर होते हैं, जिससे किडनी पर दबाव पड़ता है। गंदे शौचालय का प्रयोग करने पर संक्रमण का खतरा बढ़ता है। महिलाओं के सामने स्थिति और विकराल है। बचने के लिए महिलाएं बाहर जाते वक्त पानी भी कम पीती हैं। यहीं हैदराबाद के डा. श्रीभूषण राजू ने बताया कि किडनी संक्रमण का 70 फीसदी कारण कम्युनिटी एक्वायर्ड डिजीज हैं। गेस्ट्रोएंटराइटिस की समस्या दूषित भोजन और जल से होती है। वर्कशाप में कांफ्रेंस संयोजक डा. सुभाष चंद्रा, डा. दीप्तिमाला अग्रवाल, डा. अतिहर्ष, डा. अपूर्व मित्तल, डा. राजकुमार गुप्ता, डा. सौरभ शर्मा, डा. मधुर चौहान आदि रहे।
मधुमेह रोगियों के लिए जानलेवा है किडनी में संक्रमण
मधुमेह रोगियों में किडनी संबंधी रोग का खतरा सर्वाधिक है। हैदराबाद के डा. श्रीभूषण राजू ने बताया कि मधुमेह के चलते होने वाली मौत में 35 फीसदी कारण किडनी फेल या फिर संक्रमण है।
जानलेवा हुईं जर्जर सड़कें
जर्जर सड़कें युवाओं के लिए काल बनी हुई हैं। डा. जोस चाको ने कहा कि दुनिया में सड़क हादसों में होने वाली मौत में देश अव्वल है। डरने की बात इसलिए कि मृतकों में 20-30 साल के युवक अधिक हैं। इसका कारण, जर्जर सड़क, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और खराब आपातकालीन चिकित्सीय सेवाएं हैं। होटल करन प्लाजा में वर्कशाप में भाग लेते हुए डा. रणवीर त्यागी ने हार्ट अटैक पर शुरूआती घंटे बेहद कीमती हैं।
विज्ञापन
आज स्मृति ईरानी करेंगी उद्घाटन
क्रिटिकेयर-2016 का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को दोपहर एक बजे करेंगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया होंगे।