फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapping of teenager in Agra got call for ransom

UP: आगरा में किशोर का अपहरण, फिरौती के लिए आया फोन; उड़े घरवालों के होश

Sat, 29 Jul 2023 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 09:20 AM IST
सार

आगरा में एक किशोर का अपहरण कर लिया गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जब फिरौती के लिए उनके पास फोन आया तो होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 
 

विज्ञापन
Kidnapping of teenager in Agra got call for ransom
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सैंया के नगला ककरारा गांव से 25 जुलाई को घर से आगरा किताब खरीदने के लिए निकले किशोर को अगवा कर लिया गया। शुक्रवार सुबह परिजन के पास एक लाख रुपये की फिरौती मांगने की कॉल आई। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर किशोर की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


बैंक से निकाले थे पैसे 

ग्राम नगला ककरारा, सिकंदरपुर निवासी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा विशाल (17) घर से किताब खरीदने की कहकर आगरा के लिए निकला था। विशाल ने तेहरा की बैंक शाखा से खाते से 4500 रुपये भी निकाले। इटौरा पहुंचने पर उनकी फोन पर बात भी हुई। इसके बाद वह शाम तक आगरा से नहीं लौटा। परिजन तभी से दोस्तों व रिश्तेदारों में तलाश कर रहे थे। थाना सैंया में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आगरा के युवक की गोली मारकर हत्या, गाड़ी में मिली लाश; धर्मवीर यादव ने बेची थी तीन करोड़ की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को मोबाइल से ही आया कॉल 

पिता ने बताया कि उनके पास शुक्रवार की सुबह 10 बजे विशाल के मोबाइल से कॉल आई। कॉल करने वाले ने विशाल को छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस पर पूरे परिवार की चिंता बढ़ गई है। सूचना पर एसीपी पीयूषकांत ने थाना सैंया पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश कराई जा रही है। चंद्रवीर कारपेंटर हैं। परिवार में छह बच्चों में चार लड़कियां और दो पुत्र हैं। विशाल दूसरे नंबर का है।


ये भी पढ़ें - UP: शादी के 15 माह बाद युवक की मौत, 36 घंटे बाद नहर से मिली लाश; इसलिए उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed