फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man of Agra shot dead in Firozabad dead body found in new Thar vehicle

UP: आगरा के युवक की गोली मारकर हत्या, गाड़ी में मिली लाश; धर्मवीर यादव ने बेची थी तीन करोड़ की जमीन

Sat, 29 Jul 2023 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Jul 2023 08:40 AM IST
सार

फिरोजाबाद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की लाश गाड़ी में मिली है। युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Young man of Agra shot dead in Firozabad dead body found in new Thar vehicle
नई कार और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी के गांव पीपरिया के पास थार गाड़ी के अंदर युवक का शव मिला है। युवक के बीच माथे में गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


जिस थार गाड़ी में शव मिला है, उसके अभी नंबर भी नहीं आए हैं। युवक की पहचान आगरा के ताजगंज के महुआ खेड़ा निवासी धर्मवीर यादव (24) पुत्र शिवराम यादव के रूप में हुई है।  पिता की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक के चचेरे भाई जितेन्द्र यादव ने बताया कि धर्मवीर बीती शाम को घर से निकला था। रात 10 बजे उससे घरवालों की बात भी हुई थी। उसने बताया था कि कमरे पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की मौत के बाद धर्मवीर ने अपना पूरा परिवार संभाल लिया था। दो बहनों में इकलौता भाई था। बड़ी बहन उमा की शादी हो चुकी है। छोटी बहन पढ़ाई कर रही है।

धर्मवीर के पिता जमीदार थे। वह पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। दस दिन पहले ही थार गाड़ी ली थी। इसी के नाम पर यह थार गाड़ी है। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अविनेश कुमार और थाना प्रभारी कृपाल सिंह पहुंचे हैं।

फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है। बताया जा रहा है कि अभी धर्मवीर ने तीन करोड़ की जमीन बेची थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed