{"_id":"6018fa778ebc3e09523c32f0","slug":"kidnapper-arrested-after-encounter-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में मुठभेड़: दो बच्चों को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में मुठभेड़: दो बच्चों को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल
Wed, 03 Feb 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद: सड़क पर बैठा घायल बदमाश, पास में खड़ी पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने फिरौती के लिए शहर से दो बच्चों का अपहरण किया था। बच्चों को पहले ही सकुशल बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थाना दक्षिण के भीम नगर से 31 जनवरी को योगेश (4 वर्ष) और कुणाल (6 वर्ष) का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस टीम ने एक फरवरी को दोनों बच्चों को आगरा से सकुशल बरामद कर लिया था। अपहरण की इस घटना में संलिप्त अभय जादौन निवासी सरस्वती कुंज थाना गोविंद नगर (मथुरा) एवं उसके साथी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को थाना दक्षिण के एसएचओ सुशांत गौर को सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य अभियुक्त अभय जादौन हुमायूंपुर में अपने किसी साथी से मिलने आ रहा है। इस पर पुलिस टीम ने सीएल जैन कॉलेज से हुमायूंपुर को जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर की फायरिंग
इसी दौरान सामने से मुख्य अभियुक्त अभय जादौन आता हुआ दिखाई दिया, जिसको रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई गई, जो बदमाश के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस एवं चोरी की बाइक बरामद हुई है।
आरोपी ने पूछताछ में अपने साथियों के साथ दोनों बच्चों का अपहरण फिरौती के लिए करने की बात कबूल की है। वह अपने मंसूबों में कामयाब होता, उससे पहले ही पुलिस ने आगरा से बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। उस वक्त आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया था, लेकिन मंगलवार की सुबह उसे दबोच लिया गया। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुटी है।