फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapper arrested after encounter in firozabad

फिरोजाबाद में मुठभेड़: दो बच्चों को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

Wed, 03 Feb 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kidnapper arrested after encounter in firozabad
फिरोजाबाद: सड़क पर बैठा घायल बदमाश, पास में खड़ी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने फिरौती के लिए शहर से दो बच्चों का अपहरण किया था। बच्चों को पहले ही सकुशल बरामद किया जा चुका है। 

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार थाना दक्षिण के भीम नगर से 31 जनवरी को योगेश (4 वर्ष) और कुणाल (6 वर्ष) का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस टीम ने एक फरवरी को दोनों बच्चों को आगरा से सकुशल बरामद कर लिया था। अपहरण की इस घटना में संलिप्त अभय जादौन निवासी सरस्वती कुंज थाना गोविंद नगर (मथुरा) एवं उसके साथी फरार चल रहे थे।  
विज्ञापन


पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को थाना दक्षिण के एसएचओ सुशांत गौर को सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य अभियुक्त अभय जादौन हुमायूंपुर में अपने किसी साथी से मिलने आ रहा है। इस पर पुलिस टीम ने सीएल जैन कॉलेज से हुमायूंपुर को जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम पर की फायरिंग
इसी दौरान सामने से मुख्य अभियुक्त अभय जादौन आता हुआ दिखाई दिया, जिसको रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई गई, जो बदमाश के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस एवं चोरी की बाइक बरामद हुई है।

आरोपी ने पूछताछ में अपने साथियों के साथ दोनों बच्चों का अपहरण फिरौती के लिए करने की बात कबूल की है। वह अपने मंसूबों में कामयाब होता, उससे पहले ही पुलिस ने आगरा से बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। उस वक्त आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया था, लेकिन मंगलवार की सुबह उसे दबोच लिया गया। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed