{"_id":"63ff8e7248b1c8a8af0379e5","slug":"kidnapped-teenager-who-went-to-market-report-lodged-against-5-accused-kasganj-news-c-25-1-77462-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाजार गई किशोरी को किया अगवा, 5 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाजार गई किशोरी को किया अगवा, 5 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 01 Mar 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया गया। किशोरी के पिता ने 5 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी के निर्देश पर पुलिस सर्विलांस की मदद से किशोरी को बरामद करने के प्रयास कर रही है।
गांव की एक किशोरी 26 फरवरी को अपने गांव से बाजार जाने की कहकर गई थी। इसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंची। जिससे परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने किशोरी की तलाश रिश्तेदारी, सहेलियों आदि के यहां भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा सका। तलाश करने के दौरान पिता को जानकारी हुई कि किशोरी को किशनपाल, सत्यपाल, गोपाल, कमला व चांदनी अगवा कर ले गए हैं। पिता ने मामले की जानकारी थाना पहुंचकर पुलिस को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है।
एसपी सौरभ दीक्षित ने मामले में सोरों थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा को किशोरी की बरामदगी के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से किशोरी को बरामद करने में पुलिस जुटी है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।