फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidnapped girl rescue by dholpur police after three years

अपहरण के बाद तीन बार बेचा, कई बार हुआ दुष्कर्म, पीड़ित युवती ने बताई दर्दभरी दास्तां

Fri, 14 Feb 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Feb 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
kidnapped girl rescue by dholpur police after three years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
तीन साल पहले अगवा की गई फिरोजाबाद की रहने वाली 22 वर्षीय युवती को राजस्थान के धौलपुर की थाना कंचनपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


युवती की शादी आगरा में हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे तीन बार बेचा गया। कई बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इस मामले में धौलपुर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


धौलपुर के थाना कंचनपुर प्रभारी ने बताया कि तीन साल पहले फिरोजाबाद निवासी महिला का अपहरण किया गया था। अलग-अलग लोगों ने उसे तीन साल में तीन बार बेचा। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के हैं दो बच्चे

पीड़ित महिला के दो बच्चे हैं। उसकी शादी आगरा में हुई थी। तीन साल पहले जब वो अपने पिता के घर गई थी, तभी कुछ लोगों ने महिला का अपहरण कर लिया था। 

मंगलवार रात महिला ने किसी तरह अपने पिता को फोन करके अपनी लोकेशन बताई। महिला के पिता ने कंचनपुर पुलिस से संपर्क किया। बुधवार को महिला को कंचनपुर थाने के गांव बेनपुरा से बरामद कर लिया गया। 

महिला ने पुलिस को बताया कि तीन साल में उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे तीन बार बेचा गया। धौलपुर पुलिस ने प्रेम सिंह और पप्पू गुज्जर के खिलाफ मानव तस्करी और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed