{"_id":"5f996e1b8ebc3e5be450a68f","slug":"kidnap-mainpuri-news-agr4656211163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे युवक ने एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे युवक ने एसपी से की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेवर के गांव पदमनेर निवासी एक युवक ने बुधवार को एसपी कार्यालय में पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया। उसने कार्यालय में मौजूद एएसपी को बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर उससे जमीन का बैनामा करवा लिया। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर थाने पहुंचा तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एएसपी ने मामले में पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव पदमनेर निवासी रवी पाल पुत्र जदुनाथ सिंह ने बुधवार को कार्यालय में मौजूद एएसपी मधुवन कुमार के सामने पेश होकर बताया कि 14 सितंबर को गांव निवासी दो व्यक्ति उसे अगवा कर ले गए थे। आरोप है कि दोनों उसे दिल्ली ले गए। वहां से एक गांव ले जाया गया। इस दौरान उसे शराब व अन्य नशीला पदार्थ खिलाया। 29 सितंबर को दोनों ने उसकी पत्नी को फोन कर उसके अपहण की जानकारी दी। पत्नी ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
26 अक्तूबर को वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से भागकर घर पहुंचा। अगले दिन उसे पता चला कि उसकी डेढ़ बीघा जमीन का बैनामा आरोपियों ने करवा लिया है। जब वह चौकी टोडरपुर गया तो वहां दरोगा ने कहा कि वह समझौता कर ले। अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वह बैनामा निरस्तीकरण की कार्रवाई भी कर रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। एएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।