फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidnap

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे युवक ने एसपी से की शिकायत

Wed, 28 Oct 2020 06:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
kidnap
मैनपुरी। बेवर के गांव पदमनेर निवासी एक युवक ने बुधवार को एसपी कार्यालय में पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया। उसने कार्यालय में मौजूद एएसपी को बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर उससे जमीन का बैनामा करवा लिया। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर थाने पहुंचा तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एएसपी ने मामले में पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव पदमनेर निवासी रवी पाल पुत्र जदुनाथ सिंह ने बुधवार को कार्यालय में मौजूद एएसपी मधुवन कुमार के सामने पेश होकर बताया कि 14 सितंबर को गांव निवासी दो व्यक्ति उसे अगवा कर ले गए थे। आरोप है कि दोनों उसे दिल्ली ले गए। वहां से एक गांव ले जाया गया। इस दौरान उसे शराब व अन्य नशीला पदार्थ खिलाया। 29 सितंबर को दोनों ने उसकी पत्नी को फोन कर उसके अपहण की जानकारी दी। पत्नी ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

26 अक्तूबर को वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से भागकर घर पहुंचा। अगले दिन उसे पता चला कि उसकी डेढ़ बीघा जमीन का बैनामा आरोपियों ने करवा लिया है। जब वह चौकी टोडरपुर गया तो वहां दरोगा ने कहा कि वह समझौता कर ले। अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वह बैनामा निरस्तीकरण की कार्रवाई भी कर रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। एएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed