फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Khusro's land, God's grace... Tulsi's cattle live together here...

Agra News: खुसरो की जमीं रब की इनायत... साथ रहती है यहां तुलसी की चौपाई...

Mon, 11 Mar 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 11 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Khusro's land, God's grace... Tulsi's cattle live together here...
कासगंज। भाईचारा ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन अंसार मेमोरियल इंटर कॉलेज बिलराम में आयोजित हुआ। मुशायरे का उदघाट्न समाज सेवी मनोज गुप्ता ने फीता काटकर किया। शमां रोशन अयान खान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुरेश चंद्र ,अकरम बारसी शायर ने की।
विज्ञापन

लखनऊ से आईं कवियत्री डॉ. सरला शर्मा ने कहा कि ''खुसरो की जमीं रब की इनायत साथ रहती है यहां तुलसी की चौपाई अमां की बात कहती है''। वहीं कवि विपिन शर्मा ने ''नेह देखकर अपना दुनियां घायल होती, कायनात भी मेरे प्रेम की कायल होती'', ''तू बन जाती शमां पतंगे लाखों जलते, मेरा ताज ही तेरे पैर की पायल होती'' कविता प्रस्तुत की।
विज्ञापन

हास्य कवि सबरस मुरसानी ने पढ़ा ''बिरज में खेलत होली नेता लाल, एक दिना की होइ तौ झेलूं ये खेलत पांच साल'' कविता पढ़ी। नईम अख्तर नईम ने ''था करम उसका जो उतर आए हम नदी गम की पार कर आए'' कविता प्रस्तुत की। वहीं मुस्कान शर्मा ने ''प्यार की सारी रस्में निभा लुंगी में, तेरी सूरत को दिल मे लुंगी'' सुनाया। डॉ. अजय अटल ने पढ़ा ''नयन में सागर है बरना अश्क नमकीन नहीं होते'' प्रस्तुत की। इसी तरह शायर आतिस सोलंकी, अजीत शुक्ला, डॉ. शोभा त्रिपाठी, सुल्तानजहां पूरनपुरी, महेश संघर्षी, सतीश मघुप, विवेक झा, राहत खान, आरिफ परदेशी, शिवम अश्क ने कविता प्रस्तुत की। मुशायरा का आयोजन अंसार मेमोरियल इंटर कॉलेज परिवार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश गुप्ता मधुप ने एवं संयोजन विपिन शर्मा ने किया। इस दौरान मोहम्मद हयात खान, मोहम्मद कासिम कुरैशी, प्रवेश कुमार, प्रेम बाबू, अवनीश कुमार, अजब सिंह, सुनीता यादव, मुनीश कुमार, सैय्यद मुस्तफा हुसैन, गुड्डू चौधरी, शिवम जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed