फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Khushi's firing, girl injured due to bullet injury

Agra News: खुशी की फायरिंग, गोली लगने से में बालिका घायल

Wed, 13 Mar 2024 03:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Mar 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Khushi's firing, girl injured due to bullet injury
सोरोंजी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मनिकापुर में एक घर में शादी के बाद वधू आगमन पर उसका स्वागत परिवार के लोगों के द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान खुशी में चलाई गोली लगने से 10 वर्षीय चचेरी बहन घायल हो गई। बालिका को अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।गोली लगने की शिकार दीक्षा (10) पुत्री महिपाल निवासी मनिकापुर हुई। बताया गया कि परिवार में नाती रविंद्र की शादी हुई थी शादी के बाद मंगलवार अपराह्न के समय वधू आगमन कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान किसी ने खुशी में फायरिंग कर दी। जिससे गोली दीक्षा की पीठ में लगी। परिवार के लोग दीक्षा को एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर एएसपी राजेश भारतीय, सीओ अजीत चौहान ने निजी अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली तमंचे से चलाई गई या किसी लाइसेंसी हथियार से। किसके द्वारा गोली चलाई गई यह भी जानकारी परिजन पुलिस को नहीं दे सके हैं। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि अभी परिवार के लोग बालिका के इलाज में लगे हैं। अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed