{"_id":"6058cf088ebc3e8d04729315","slug":"khatushyam-shobhayatra-in-kasganj-kasganj-news-agr485753437","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में उत्साह के साथ निकाली गई श्रीखाटू श्याम जी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में उत्साह के साथ निकाली गई श्रीखाटू श्याम जी शोभायात्रा
विज्ञापन
कसगंज में श्रीखाटू श्यामजी निशान शोभायात्रा में शामिल भक्त
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। नगर में श्रीखाटू श्यामजी भव्य निशान शोभायात्रा उत्साह के साथ निकाली गई। श्याम भक्त हाथों में झंडियां लिए हारे का सहारा, खाटूश्याम हमारा जैसे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सभी भक्तों ने आपस में रंग गुलाल से जमकर होली खेली। शोभायात्रा में श्रीखाटू श्याम के मुख्यरथ की जगह जगह आरती उतारी गई। पुष्प वर्षा की गई एवं भोग अर्पित किए। मुख्य रथ से शोभायात्रा में प्रसाद का वितरण भी किया गया।
सोमवार को नगर के रूपकांप्लेक्स से श्रीखाटू श्यामजी की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा शुरू होने पर आरती की गई। शोभायात्रा नगर के नदरई गेट बाजार, गांधी मूर्ति, प्रभुपार्क, मालगोदाम चौराहा होती हुई मिशन चौराहे पर मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। हर किसी की जुबान पर प्रभु श्यामनाम के जयकारे थे। भक्ति संगीत की धुनों पर श्यामभक्ति में डूबे भक्त नृत्य कर रहे थे। रंग गुलाल उड़ाते हुए मस्ती हो रही थी।
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा मंदिर में पहुंचने के उपरांत पूजा अर्चना की गई और श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान राजवीर साहू, प्रदीप सीए, दीपक अग्रवाल, सचिन सैंगर, राहुल वर्मा, नितिन कावरा, जितेंद्र, गौरव अग्रवाल, पीयूष सांवरिया, अनूप अग्रवाल, संदीप माहेश्वरी, विजय बिंदल, अंकुर अग्रवाल, दिलीप वाष्र्णेय, राहुल गर्ग, मयूरी अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, रैना वर्मा, सत्यम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

कासगंज में श्रीखाटू श्यामजी निशान शोभायात्रा में शामिल भक्त- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन