{"_id":"67b228e864a4829edb046ab7","slug":"khatara-ambulance-became-the-cause-of-death-of-injured-home-guard-kasganj-news-c-175-1-agr1054-127973-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खटारा एंबुलेंस बनी घायल होमगार्ड की मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खटारा एंबुलेंस बनी घायल होमगार्ड की मौत का कारण
Sun, 16 Feb 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम कछला मार्ग पर गांव बहादुर नगर के समीप बाइक भिडंत में घायल होमगार्ड की मौत का कारण खटारा एंबुलेंस बन गई। दूसरी एंबुलेंस न आने पर परिजन उसे निजी एंबुलेंस से लेकर अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन होम गार्ड की जान नहीं बच सकी। हादसे में दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया।
क्षेत्र के गांव नगला खुशहाली निवासी होमगार्ड प्रमोद कुमार (50) पुत्र चंद्रपाल शनिवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर न्यायालय से ड्यूूटी करने के बाद अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में गांव बहादुर नगर के समीप सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस बाइक को जुबेर निवासी जामा मस्जिद कासगंज चला रहा था। हादसे में दोनों घायल हो गए।
सूचना पर होमगार्ड का भाई प्रदीप अपने पुत्र के साथ मौके पर पहुंच गया। उन्होंने बताया चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। बताया कि अस्पताल से 108 एंबुलेंस सेवा से अलीगढ़ लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
बिलराम के पास एंबुलेंस फिर से खराब हो गई। दूसरी एंबुलेंस मंगाने के लिए कहा गया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद घर से निजी वाहन मंगाकर उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन ढोलना के निकट भाई की मौत हो गई।