फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khandi closed

खंदी किसानों ने की बंद

Wed, 04 Mar 2020 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
khandi closed
04एमएनपी-30-बेवर के गांव मद्दापुर खास से गुजरने वाले नाले में हुई खंदी को बंद करते ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
बेवर। बेवर क्षेत्र में किशनपुर गढ़िया से नगला ढांकन होते हुए मद्दापुर खास गांव को जाने वाले नाले में मंगलवार रात पानी के तेज बहाव के चलते खंदी लग गई। इससे किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। बुधवार की सुबह से खंदी बंद करने में जुटे किसानों ने दोपहर बाद खंदी बंद होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बेवर के ग्राम मद्दापुर खास में पश्चिमी हिस्से में कच्चा नाला है। इस नाले में क्षेत्र का पानी आता है। नाले की लंबे समय से साफ सफाई नहीं हुई है। जिसके चलते नाले में गंदगी और किनारे झाड़ियां उग आई हैं। मंगलवार की रात पानी के तेज बहाव के कारण अचानक खंदी लग गई। खंदी लगने से नाले का पानी नाले के पास के खेतों में भर गया। बुधवार की सुबह जब किसान जागे तब उनको खंदी लगने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

परेशान किसानों ने उसे बंद करने की कोशिश की। गांव के सतेंद्र कुमार, पवन कुमार, सरमन सिंह की पांच पांच बीघा मूंगफली की फसल, कमलेश कुमार और सर्वेश कुमार की आठ आठ बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। खंदी लगने से किसानों की गेहूं, मूंगफली, खीरा, ककड़ी की फसलों में नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंदी लगने से फसलों में हुए नुकसान की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल विमल भदौरिया गंाव पहुंचे। उन्होंने खंदी के लिए दो ट्रॉली मिट्टी मंगवाकर नाले में डलवाकर खंदी बद कराई।

एक सप्ताह पूर्व भी नगला ढांकन में रजबहा में खंदी लग गई थी। जिससे 100 बीघा से अधिक फसल में नुकसान हुआ था। काली नदी में गिरने वाले इस रजबहा में नहर का पानी आता है। रजबहा में खंदी लगने से कई किसानों की फसल बरबाद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed