{"_id":"6aff641267424bc47503372d","slug":"khandauli-will-get-the-gift-of-a-community-cremation-ground-agra-news-c-25-1-agr1008-1217500-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खंदौली को मिलेगी सामुदायिक अंत्येष्टि स्थल की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खंदौली को मिलेगी सामुदायिक अंत्येष्टि स्थल की सौगात
Fri, 20 Nov 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
खंदौली।सामुदायिक अंत्येष्टि स्थल का मॉडल इस प्रकार से बनेगा मुक्ति धाम
खंदौली। अब अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को 10 किलोमीटर दूर आगरा के फाउंड्री नगर स्थित अंत्येष्टि स्थल तक नहीं जाना पड़ेगा। आजादी के करीब 75 साल बाद खंदौली और रामनगर के ग्रामीणों को सामुदायिक अंत्येष्टि स्थल की सुविधा मिलने जा रही है। ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा की पहल पर क्षेत्र पंचायत निधि से करीब 28.50 लाख रुपये की लागत से महाराजा अग्रसेन मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने बताया मुक्तिधाम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए पूरे परिसर में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। परिसर के मध्य में भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। अंतिम संस्कार के लिए शेडयुक्त दाह संस्कार स्थल, परिजन के बैठने के लिए छायादार स्थान और हरियाली के लिए पौधरोपण कराया जाएगा। पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया खंदौली में अब तक सामुदायिक अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्था नहीं थी। खंदौली और रामनगर के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर फाउंड्री नगर जाना पड़ता था। सामुदायिक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। भूमि पूजन के दौरान ग्राम प्रधान राजू जुरैल, सहायक विकास अधिकारी पंकज यादव, सुभाष झा, ग्राम पंचायत सचिव लाइका, गौरव शर्मा, गौरव पाठक, आनंद शर्मा, रमेश अग्रवाल, पुरू सिकरवार, भूरी सिंह राठौर, सुंदर प्रधान, दिनेश प्रधान आदि मौजूद रहे।