{"_id":"58a5feb84f1c1b1235d87b59","slug":"khandari","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदारी फ्लाईओवर पर वाहनों ने भरा फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदारी फ्लाईओवर पर वाहनों ने भरा फर्राटा

Updated Fri, 17 Feb 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खंदारी फ्लाईओवर पर वाहनों ने भरा फर्राटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-2 पर खंदारी फ्लाईओवर पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। गुरुवार की शाम से दोनों लेनों पर वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया। हालांकि एक लेन को एक हफ्ते पहले यातायात के लिए खोल दिया गया था। अब दूसरी लेन पर भी ट्रैफिक शुरू कर दिया गया। दो साल दो माह के इंतजार के बाद खंदारी चौराहे पर ट्रैफिक जाम के हालात से राहत मिलने की उम्मीद है।
बता दें, एनएच-2 पर खंदारी चौराहे पर दो साल से बन रहे फ्लाईओवर का काम गुरुवार को पूरा हो गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों की हरी झंडी मिलते ही फ्लाईओवर की कानपुर से दिल्ली वाली लेन पर शाम साढे़ छह बजे ट्रैफिक शुरू कर दिया गया। इस फ्लाईओवर पर पिछले तीन माह से युद्धस्तर पर काम चल रहा था। दिल्ली से आई निगरानी समिति की देखरेख में चल रहे काम के दौरान यहां कर्मचारियों की संख्या दोगुना कर दी गई थी। यही कारण रहा कि तीन माह के भीतर फ्लाईओवर के शेष कार्यों को पूरा करके फ्लाईओवर पर ट्रैफिक को सुचारु कर दिया गया।
अभी खत्म नहीं हुईं बाधाएं
भले ही खंदारी फ्लाईओवर पर वाहन फर्राटा भरेंगे मगर वाहन चालकों की मुश्किलें अभी कम नहीं हो सकेंगी। फ्लाईओवर पर ट्रांसपोर्ट नगर और असोपा हास्पिटल की ओर सर्विस रोड से आने वाले वाहनों को पुल पर चढ़ने में दिक्कतें आएंगी, क्योंकि यहां बने कट बेहद खतरनाक हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहम्मद शफी का कहना है कि जल्द ही कटों को बंद करके जंक्शन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
खंदारी की क्रॉसिंग जल्द खुलेगी
अब खंदारी फ्लाईओवर के निचले हिस्से को भी आवागमन के लिए जल्द खोला जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि हाईवे के दोनों ओर सिक्सलेन का काम तेज किया जाएगा। खंदारी चौराहे को ओवरब्रिज के नीचे से खोलने से मऊ रोड, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, नगला बूढ़ी, दयालबाग के लोगों को पद्मचंद इंस्टीट्यूट वाली रोड से शहर के अंदर जाने में सहूलियत मिलेगी। इसी तरह आजाद नगर, खंदारी, बापू नगर, ट्रांसपोर्ट नगर के लोगों को भी दयालबाग, मऊ रोड की ओर आवागमन में सुविधा होगी।