{"_id":"9e10189b9b9685e6fa0b91c0bdbd3b30","slug":"khad-beej-ki-dukan-seej-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिनाहट में खाद-बीज की एक दुकान सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिनाहट में खाद-बीज की एक दुकान सील
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Aug 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनाहट और बाह में शनिवार को उपकृषि निदेशक ने खाद-बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर एक दुकान सील और दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई। खंदौली में टीम ने 15 सैंपल भरे और दो दुकानदारों को नोटिस दिए गए। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
उपकृषि निदेशक केएन राय पहले पिनाहट पहुंचे। यहां तोताराम ट्रेडर्स पर अनियमितताएं मिलने पर दुकान को सील कर दिया। इसके बाद भारद्वाज खाद बीज भंडार, लक्ष्मी खाद बीज भंडार पर जांच की। यहां अनियमितताएं मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की। उन्होंने चार दुकानों से खाद और बीज के सैंपल भी भरे। कार्रवाई के दौरान पिनाहट के खाद और बीज विक्रेता अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। इसके बाद उपकृषि निदेशक ने भदरौली, स्याहीपुरा, जरार, बटेश्वर, फरैरा और बाह में छापेमारी की। यहां अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। वहीं, खंदौली में जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव और नायब तहसीलदार डाक्टर जीपी सिंह ने टीम के साथ छापेमारी की। टीम ने गोविंद, ओम, महालक्ष्मी ट्रेडर्स से पोटास और डीएपी के 12 सैंपल भरे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खंदौली में 12 सैंपल पोटास और डीएपी के लिए गए हैं। तीन सैंपल नंदलालपुर से लिए गए। खंदौली में महालक्ष्मी ट्रेडर्स और ओम ट्रेडर्स के मालिकों को नोटिस दिए जा रहे हैं।