{"_id":"5894de004f1c1b953fe817c7","slug":"keshav-prasad-maury","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बेटा बाप का नहीं हुआ, वो आपका क्या होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो बेटा बाप का नहीं हुआ, वो आपका क्या होगा

Updated Sat, 04 Feb 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
जो बेटा बाप का नहीं हुआ, वो आपका क्या होगा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने फतेहपुर सीकरी में पार्टी प्रत्याशी चौधरी उदयभान सिंह के समर्थन में जनसभा के दौरान तंज कसा कि जो बेटा बाप का नहीं हुआ वो आपका कैसे हो जाएगा। उनका इशारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर था। मौर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों का ऋण माफ होगा। खेती पर लिए कर्ज पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। भर्तियों से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया समाप्त होगी। 24 घंटे बिजली आपूर्ति और एक करोड़ गरीब कल्याण कार्ड बनेेंगे।
फतेहपुर सीकरी के ग्राम जौताना स्थित कुशवाह फार्म हाउस पर उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के लिए लोगों से वोट मांगे। इस दौरान गिरीशकांत शर्मा, मनोज सिंघल ने उनका स्वागत किया। सभा की अध्यक्षता द्वारिकाधीश सिंघल और संचालन प्रशांत पौनिया ने किया। सांसद चौधरी बाबूलाल, राजकुमार चाहर, डा. रामेश्वर, सत्यदेव दुबे, मोहन सिंह चाहर, बलबीर कहरवार, मधुसूदन शर्मा, बॉबी सरपंच, डा. अशोक अग्रवाल, प्रहलाद गर्ग आदि मौजूद रहे।
सैंया में जनसभा के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में सपा-कांग्रेस का गठबंधन फेल होगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। सपा और बसपा ने प्रदेश को बारी-बारी लूटा है। सपाई जब अपने कार्यालय पर कब्जे कर रहे हैं तो आपके मकान दुकानों को क्या छोड़ देंगे। खेरागढ़ विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी महेश गोयल के समर्थन में उन्होंने लोगों से समर्थन देने की अपील की। जनसभा में सांसद चौधरी बाबूलाल, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, श्यामसुंदर पाराशर, महेश बघेल, कप्तान सिंह कुशवाह, मातेंद्र धाकरे, संतोष सिकरवार, बिशनपाल धाकरे, रामसेवक त्यागी, रामकृष्ण पाल सिंह आदि मौजूद रहे।