{"_id":"5ebec2f18ebc3e907c685725","slug":"kesh-prsaad-morya-mainpuri-news-agr441935332","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी की स्वास्थ्य सेवाओं को बनाएं बेहतर: केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी की स्वास्थ्य सेवाओं को बनाएं बेहतर: केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
15एमएनपी-42-वीडियो कॉल पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से वार्ता करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद म?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले का हाल जाना। उन्होंने जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से वीडियो कॉल के माध्यम से वार्ता की। इस दौरान मजदूरों को काम दिलाने और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।
उप मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान के अलावा जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय और सीएमओ डॉ. एके पांडेय से कॉन्फ्रेंस वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन समन्वय बनाकर काम करें। साथ ही श्रमिकों का पंजीकरण कराने, पात्रों को पूरा राशन दिलाने और मनरेगा के तहत मजदूरों को काम दिलाने पर उन्होंने जोर दिया।
किसान सम्मान निधि पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी अपात्र को इसका लाभ न मिले। अगर किसी अपात्र को लाभ दिया गया है तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने जिलाधिकारी और सीएमओ को मैनपुरी की स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी धनराशि दी गई है उसका उपयोग प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जो समस्याएं शासन स्तर से निस्तारित होनी है, उनके बारे में शासन से पत्राचार करते हुए उसकी एक प्रति उन्हें भी प्रेषित की जाए।
प्रवासी मजदूरों की भेजें सूचना
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में जितने प्रवासी मजदूर आए हैं, उसकी सूचना तैयार की जाए। शासन को भी इसकी सूचना भेजी जाए। वहीं जन प्रतिनिधियों से भी उन्होंने अपेक्षा की कि जो पैदल प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं, उनके लिए पैदल यात्री सेवा केंद्र बनाकर उनके भोजन पानी आदि का प्रबंध सुनिश्चित कराएं।