{"_id":"5f2f7c1a8ebc3e4adb19935c","slug":"kerala-plane-crash-funeral-of-co-pilot-akhilesh-kumar-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केरल विमान हादसाः को-पायलट अखिलेश को अंतिम विदाई, एक टक निहारती रहीं पत्नी, भाई ने किया आखिरी सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल विमान हादसाः को-पायलट अखिलेश को अंतिम विदाई, एक टक निहारती रहीं पत्नी, भाई ने किया आखिरी सलाम
Mon, 10 Aug 2020 12:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:33 AM IST
सार
मां ने सहलाया, पत्नी बिलखी, पिता रोये और भाई ने किया आखिरी सलाम, सुबह 6.32 मिनट पर आया शव, मोक्ष धाम पर किया
विज्ञापन
को-पायलट अखिलेश की अंतिम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान में उड़ने वाले पायलट अखिलेश अपनों का आखिरी सलाम लेकर अंतिम यात्रा पर चले गए। सभी की आखों में आंसू छलक रहे थे। सब गमगीन थे। अंतिम विदाई पर जाने से पहले मां ने उनको सहलाया, पत्नी ने उनको निहारा और बिलख-बिलख कर रोईं और फिर भाई ने आखिरी कांधा देकर पंच तत्व में विलीन कर दिया। केरल में हादसे में हादसे का शिकार हुए को-पायलट का रविवार सुबह मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया।
को-पायलट के अंतिम संस्कार में जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात को जैसे ही हादसे की सूचना परिजनों को हुई को-पायलट अखिलेश कुमार शर्मा के छोटे भाई भुवनेश शर्मा उनके शव को लेने के लिए अपने बहनोई संदीप के साथ रवाना हो गए। केरल में एअर इंडिया के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम कर शव उनके सुपर्द कर दिया। यहां से वह पहले केलि हवाई अड्डे पर आए। जब यहां पर फ्लाइट नहीं मिली तो यहां से वह कोच्चि गए और वहां से शनिवार की रात करीब 11.30 बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ी।
को-पायलट अखिलेश कुमार भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
एयर इंडिया विमान हादसे ने मथुरा निवासी को-पायलट अखिलेश कुमार के परिवार की खुशियां छीन लीं। दिल्ली से को-पायलट अखिलेश का शव लेकर परिजन रात करीब ढाई बजे पहुंच गए। दिल्ली से शव एंबुलेंस में लेकर आए और मथुरा करीब 6.15 पर पहुंचे। शव को देखते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन की आंखों से आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। यहां से शव को करीब 7.15 पर लेकर मोक्ष धाम के लिए चले। 8.00 बजे शव का छोटे भाई भुवनेश ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पिता तुलसीराम, भाई लोकेश, जीजा संदीप के अलावा पत्नी पक्ष के डॉ. हिमांशु, साले हिमांशु शुक्ला अन्य शुभचिंतक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
को-पायलट अखिलेश कुमार भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश शर्मा विगत 2017 से को-पायलट के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान में वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने का काम कर रहे थे। शव के साथ आए एयर इंडिया के पायलट अपने साथी अखिलेश कुमार शर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे। उनमें से एक ने भी अपना नाम बताने से इंकार कर दिया। जब अमर उजाला ने उनसे बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि सॉरी आईएम वेरी सेड। मुखाग्नि लगने के कुछ देर बाद वह अंतिम संस्कार स्थल से चले गए।
विज्ञापन
को-पायलट अखिलेश कुमार भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश कुमार शर्मा उर्फ दीपक की शादी वर्ष 2018 में धौलपुर की रहने वाली मेघा शर्मा के साथ हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और कुछ दिनों के अंदर डिलीवरी होने वाली है। को-पायलट अखिलेश कुमार शर्मा की ससुराल धौलपुर के पूर्व विधायक अशोक शर्मा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शोक संदेश लेकर मोक्ष धाम पहुंचे। उन्होंने अखिलेश के पिता तुलसीराम शर्मा को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री को शोक संदेश दिया तथा मांग की कि अखिलेश कुमार शर्मा को-पायलट को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए तथा पत्नी को नौकरी भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश की पत्नी मेघा शर्मा का वह अपने परिवार का ही सदस्य मानते हैं और इसी के नाते वह यहां शोक संदेश लेकर आए हैं । उन्होंने अखिलेश के पिता से कहा कि आपके बेटे का जाना शहीद का दर्जा है। शहीद का सम्मान भी होता है और सुविधा भी मिलती है।