फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kerala man commits suicide by hanging in guest house mathura

केरल के व्यक्ति ने गेस्ट हाउस में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Wed, 25 Jul 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 25 Jul 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
Kerala man commits suicide by hanging in guest house mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के परमानंद गेस्ट हाउस में केरल के एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें पूर्व पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। 
विज्ञापन


व्यक्ति करीब एक माह से गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। कृष्णानगर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मृतक जमीन पर पड़ा मिला। उसके पास स्टूल और गद्दा पड़ा हुआ था। 

केरल के गांव कौजीकोड़े निवासी गोपीनाथ कृष्णनन (52) पुत्र कृष्णनन नैय्यर 19 जून को मथुरा-वृंदावन में दर्शन को आया था। उसने परमानंद गेस्ट हाउस में ऑनलाइन कमरा 201 बुक कराया था।
विज्ञापन

एक माह पूर्व आया था मथुरा

वो करीब एक महीने से गेस्ट हाउस में ठहरा था। मंगलवार को गोपीनाथ जब कमरे से बाहर नहीं निकला तो गेस्ट हाउस के मैनेजर सचिन को शक हुआ। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। 

खिड़की से झांककर देखा तो गोपीनाथ जमीन पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। शव के पास स्टूल और गले में तौलिया बंधा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पूर्व पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उसके पास से दो मोबाइल और आधार कार्ड भी मिला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed