{"_id":"5b793e6842c792463c04f87f","slug":"kerala-floods-affect-transportation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केरल की बाढ़ ने थामे ट्रकों के पहिए, माल की आवाजाही पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल की बाढ़ ने थामे ट्रकों के पहिए, माल की आवाजाही पर ब्रेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ के कारण केरल से हरा, कच्चा नारियल और मसालों की आवक बाधित हो गई है। साथ ही आगरा से जूता, परचून का माल भी केरल नहीं भेजा जा रहा है। बुकिंग लगभग बंद हैं। ट्रांसपोर्टर्स के ट्रक कर्नाटक तक जा रहे हैं, लेकिन केरल में स्थितियां खराब होने के कारण व्यापार प्रभावित हो गया है। ट्रांसपोर्टर्स को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है।
केरल में आई बाढ़ के कारण तकरीबन एक पखवाड़े से ट्रांसपोर्ट कारोबार पर असर पड़ा है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने बताया कि आगरा से परचून का माल, जूता, कपड़ा, हैंडीक्राफ्ट, मार्बल के उत्पाद, फिरोजाबाद से चूड़ी, कांच का सामान, अलीगढ़ से ताला, हार्डवेयर, कासगंज से घुंघरु घंटी समेत काफी माल केरल जाता है।
तकरीबन एक हफ्ते से मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं। न तो माल जा रहा और न ही माल भेजा जाना संभव हो पा रहा है। इसी तरह के हालात केरल से आने वाले नारियल और गरम मसालों में लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची, इलायची आदि भी नहीं आ रही है। इसी तरह केरल के अन्य उत्पाद भी आगरा और आसपास की मंडियों में नहीं आ पा रहे हैं।

बुकिंग बंद
ट्रांसपोर्ट चैंबर के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि ट्रक कर्नाटक से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। केरल में हालात खराब हैं। बुकिंग बंद हो चुकी है। इसका असर जल्द ही बाजार पर पड़ेगा। आगरा गुड्स कैरियर के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि केरल में बाढ़ के कारण ट्रांसपोर्टेशन भी बाधित हो गया है। माल की आवक बंद हो चुकी है, यहां से भी माल नहीं भेजा जा रहा है।
ट्रेनें भी हुईं रद्द
केरल में आई बाढ़ के कारण रेलवे ने दो ट्रेनों को निरस्त किया है। हजरत निजामुद्दीन एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस को 19 से 21 अगस्त तक निरस्त किया गया है। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन तिरुअनंतपुरम एक्सप्रेस भी 20 अगस्त तक निरस्त रहेगी।