फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three died in a horrible accident in agra

खेरागढ़ में भ्ायानक हादसा, एक परिवार के तीन की मौत

Fri, 02 Jan 2015 05:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 02 Jan 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
खेरागढ़ के व्यापारी परिवार के लिए नए साल का पहला दिन मातम लेकर आया। परिवार सहित आगरा जा रहे हीरो बाइक की एजेंसी के मालिक की कार में सैंया-खेरागढ़ रोड पर तहसीलदार के कुआं के पास सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए। एजेंसी मालिक, उसके भाई और बहन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन

खेरागढ़ की पुरानी तहसील रोड निवासी धर्मेंद्र वर्मा सर्राफ हैं। तहसील के सामने उनकी हीरो बाइक कंपनी की एजेंसी भी है। यहां पर उनका बेटा आकाश बैठते थे। आकाश (21) गुरुवार शाम को स्विफ्ट कार से बेलनगंज स्थित कोठी में नए साल की पार्टी मनाने जा रहे थे। उनके साथ पत्नी नेहा (20), छह माह का बेटा, बहन सोनल (15), भाई मुरली (12) भी था। सैैंया-खेरागढ़ रोड स्थित तहसीलदार के कुआं के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सभी लोग कार में फंस गए। आसपास के लोगों ने रस्सी की मदद से कार को खींचा। सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां आकाश, मुरली और सोनल ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी घायल नेहा ने फोन पर घरवालों को दी।
विज्ञापन


नशे में था ट्रक का चालक
लोगों ने बताया कि ट्रक का चालक नशे में था। वह ट्रक को 80 किमी. की स्पीड से दौड़ा रहा था। तेहरा और सैंया रोड पर कई गाड़ियों से टकराने से बचा था।

हादसा नंबर दो
बोलेरो की टक्कर से पलटा ऑटो, युवक की मौत
आगरा। जगनेर रोड पर बुधवार रात बेकाबू बोलेरो ने सवारियों से भरे आटो में टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर मौत हो गई।
खेरिया मोड़ की ओर से बुधवार शाम तकरीबन नौ बजे तेज गति से बोलेरो आ रही थी। शिव नगर पर बेकाबू बोलेरो ने सवारियों से भरे आटो में टक्कर मार दी। आटो के पलटने से इसमें सवार अजीत नगर निवासी राहुल (20) पुत्र शंकर लाल प्रजापति की मौत हो गई। अन्य सवारियों की चीखपुकार पर आसपास के लोगों ने गाड़ी को पकड़ने की कोशिश की। ये देख चालक ने गाड़ी जगनेर रोड की ओर दौड़ा दी। कई और लोग उसकी चपेट में आने से बचे। मुल्ला की प्याऊ पर गाड़ी एक खोखे में जा घुसी। हालांकि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। इसी बीच चालक भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि बोलेरो पर अस्थायी नंबर लिखा है। उसके मालिक के बारे में पता किया जा रहा है। मृतक के घरवालों ने बताया कि राहुल अपने नाना से मिलने शिव नगर गया था। रात में धनौली स्थित अपनी मौसी के घर जाने के लिए आटो मेें बैठा था। वह फल की ठेल लगाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed