फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kendriya hindi sansthan book exhibition in Mauritius

मॉरीशस में लगेगी केंद्रीय हिंदी संस्थान की पुस्तकों की प्रदर्शनी, हजारों लोग लेंगे हिस्सा

Sat, 11 Aug 2018 10:15 AM IST
हितेश सिंह, अमर उजाला आगरा
हितेश सिंह, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 11 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
kendriya hindi sansthan book exhibition in Mauritius
फाइल फोटो
विदेश मंत्रालय की ओर से मॉरीशस सरकार के सहयोग से मॉरीशस में 18 से 20 अगस्त तक 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगेगी। 
विज्ञापन


विदेश में आयोजित होने वाले किसी भी विश्व हिंदी सम्मेलन में केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर से पहली बार स्टॉल लगाया जा रहा है। विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक तीन वर्ष पर अलग-अलग देशों में होता है।
विज्ञापन


संस्थान से प्रकाशित 250 पुस्तकों और पत्रिकाओं को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। सम्मेलन में संस्थान की पत्रिका ‘प्रवासी जगत’ के चौथे अंक का विमोचन होगा। इस अंक को सम्मेलन को देखते हुए प्रकाशित किया गया है। यह अंक प्रवासी लेखकों पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

100 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

सम्मेलन में करीब 100 देशों के 3000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। केंद्रीय हिंदी संस्थान के लिहाज से यह विश्व हिंदी सम्मेलन खास है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि संस्थान के 10 सदस्य सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले दो से तीन सदस्य ही प्रतिभाग करते रहे हैं।

केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. कमल किशोर गोयनका, संस्थान के निदेशक प्रो. नंदकिशोर पांडेय और असिस्टेंट प्रोफेसर अनुपम श्रीवास्तव के विभिन्न सत्रों में व्याख्यान भी होंगे। सभी लोग 16 अगस्त को मॉरीशस के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed