फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   keetham shines due to forign birds

विदेशी परिंदों से चहका कीठम

Fri, 04 Dec 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Fri, 04 Dec 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
keetham shines due to forign birds
चंबल सेंक्च्युरी में आज से बर्ड फेस्टिवल शुरू हो रहा है। ऐसे में कीठम में भी विदेशी मेहमानों ने डेरा डाल दिया है। कई देशों की सरहदें लांघकर पहुंचे हजारों पक्षी सर्द मौसम का लुत्फ ले रहे हैं। इनके कलरव से पूरा पक्षी विहार गूंजने लगा है।
विज्ञापन

इन दिनों कीठम पक्षी विहार विदेशी पक्षी मेहमानों से चहक रहा है। साउथ एशिया, थाईलैंड, चीन, वियतनाम, रूस आदि देशों के पक्षियों ने अगले कुछ महीनों के लिए अपना ठिकाना कीठम को बना लिया है। काले-सफेद पंख और लाल टांगों वाले चीन की ओपनबिल्ड स्टार्क अपने झुंड के साथ आए हैं। बगुले से बड़े और सारस से छोटे आकार का यह पक्षी खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सफेद और काले पंख वाली साउथ एशिया की हेडेड गूज ने तो अपने परिवार के साथ डेरा डाल दिया है। झील में पानी के ऊपर तैरती काले रंग की कूट दूसरे झुंडों के साथ मिलकर मौसम का लुत्फ ले रही है। इन सभी के झुंड भोर की किरण के साथ ही झील किनारे एकत्रित होने लगते हैं। इनके झुंड से छोटे-छोटे टापू पूरी तरह से ढक जाते हैं। दूर से देखने पर जलकुंभी सी दिखाई देती है। दोपहर तक ये सभी पक्षी झील में मछलियों का भोजन करते रहते हैं। पेट भर जाने पर यहीं घंटों विश्राम करते हैं।
विज्ञापन

पर्यटकों की नजर से दूर
कीठम में भालू संरक्षण केंद्र के आसपास लोगों की ज्यादा आवाजाही की वजह से विदेशी पक्षियों ने झील के दूसरी तरफ अपना ठिकाना बनाया है। शोरगुल से दूर वे अपनी दुनिया में मस्त रहना चाहते हैं। इसलिए आम पर्यटकों की नजरों से दूर झाड़ियों के पार झील किनारे बैठे रहते हैं। इन स्थानों पर आम पर्यटक नहीं पहुंच सकते। वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से कीठम में आगे का रास्ता बंद कर दिया है। घना जंगल होने के कारण लोगों को आधे रास्ते पर ही रोक दिया जाता है। यही वजह है कि पक्षी घने जंगल के पार एकांत में धूप सेकते हैं, जहां इनको कोई परेशान न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये विदेशी पक्षी आए
फ्लेमिंगो
स्टेप ईगल
ब्लैक हेडेड गल
ब्राउन हेडेड गल
पेंटेल
ग्रेटर स्पॉल्ट ईगल
व्हाइटनेक स्टार्क
ब्लैकनेक स्टार्क
फॉल्कन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed